उत्तराखंड राज्य को बनाने में सबसे अधिक संघर्ष महिलाओं का माना जाता है। बड़ी उम्मीदों से बने राज्य की राजधानी में केवल प्रदेश बनने के बाद नहीं बल्कि 1952 से ही एक भी महिला विधायक नहीं बन पाई लेकिन अब देहरादून बदल रहा है और आने वाले समय में यह एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा जी हाँ देहरादून जिले में इस बार के विधानसभा चुनाव में एक नया रिकॉर्ड बना है। वह यह कि जनपद में पहली बार कोई महिला विधायक बनी है। कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर ने जीत हासिल की है। इस तरह उन्होंने सियासत में कपूर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया है। बता दें, हरबंस कपूर आठ बार विधायक रहे हैं, पिछले साल उनके आकस्मिक देहांत के बाद कैंट सीट रिक्त हो गई थी।