Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टेस्ट क्रिकेट में आते ही छा गया आकाशदीप, जानिए कौन है ये होनहार खिलाड़ी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Cricket Uttarakhand > टेस्ट क्रिकेट में आते ही छा गया आकाशदीप, जानिए कौन है ये होनहार खिलाड़ी
Cricket Uttarakhand

टेस्ट क्रिकेट में आते ही छा गया आकाशदीप, जानिए कौन है ये होनहार खिलाड़ी

Share
Akashdeep
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min.mp4

भारत को एक और धार-धार गेंदबाजी करने वाला तेज गेंदबाज मिल गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे आकाशदीप (Akashdeep) को आज कोच राहुल द्रविड़ ने इंडियन कैप सौंपी। शुरुआत में ही अपनी तूफानी गेंदबाजी से आकाश दीप सिंह ने बैजबॉल की हवा निकाल दी। आकाश ने बैक टू बैक तीन विकेट लेकर भारतीय टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। साथ ही अपने टेस्ट डेब्यू की ड्रीम शुरुआत की।

रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। आकाश दीप ने शुरू से ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया। आकाशदीप ने सबसे पहले जैक क्राउली क्लीन बोल्ड कर दिया टीम इंडिया खुशी से झूम उठी, लेकिन दुर्भाग्यवश अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार दे दिया, जिसके कारण क्राउली को जीवनदान मिल गया। लेकिन इसके बाद आकाश दीप ने अपनी घातक गेंदबाजी से बेन डकेट, ओली पोप और जैक क्राउली को फिर से अपना ही शिकार बनाया।

बता दें कि 27 वर्षीय आकाश दीप इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले भारत के चौथे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले इसी सीरीज में रजत पाटीदार, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल भी अपने टेस्ट करियर का आगाज कर चुके हैं।

कौन हैं आकाशदीप-

रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव के निवासी 28 वर्षीय आकाश दीप ने भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाते ही शानदार प्रदर्शन कर धमाल मचा दिया है। लंबे कद, मजबूत काठी के आलराउंडर आकाशदीप ने जिस तरह अपनी डेब्यू में शुरुआत की है उससे उनके जिलेवासियों में खुशी की लहर है।  आकाशदीप रोहतास के बड्डी गांव के किसान परिवार से हैं। इनके पिता रामजी सिंह शारीरिक शिक्षक थे, जबकि माता लड्डूमा देवी गृहिणी हैं।

आकाशदीप  बंगाल की टीम से रणजी ट्राफी 2018-19 में खेलने का अवसर मिला। इसके बाद आईपीएल 2021 के प्रथम चरण में आकाशदीप को रायल चैलेंजर्स ने रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना था। साल 2022 में आरसीबी ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा। उस समय उन्होंने 7 आईपीएल मैचों में 6 विकेट चटकाए। उन्होंने अब तक 30 फर्स्टक्लास मैच में 104 विकेट झटके हैं, इसी तरह 28 लिस्ट ए मैच में उनके नाम 42 विकेट हैं, लोअर ऑर्डर में आकाश दीप ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 32 छक्के और 24 चौके उड़ाए हैं। टी20 में उनके नाम 41 मैच में 48 विकेट हैं।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में की सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक
रुद्रप्रयाग: ग्रामोत्थान परियोजना अंतर्गत सहकारिताओं ने मनाया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रलिया को रौंदकर जीता खिताफ
पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुले
TAGGED:Akashdeep
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article पीएनबी में क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Next Article नीम करोली के दर्शन करना होगा आसान, यहां बनेगी 260 मीटर हाईटेक टनल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218KFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow

Latest News

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
Uttarakhand News
April 25, 2026
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
Uttarakhand News
April 22, 2026
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
Uttarakhand News
February 20, 2026
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
Uttarakhand News
February 20, 2026

खबरें आपके आस पास की

Cricket Uttarakhand

वरुण की फिरकी में फंसे कीवी, खोला विकेट का पंजा, न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया…

March 2, 2025
Cricket Uttarakhand

चेन्नई में तिलक वर्मा के आगे पस्त हुई इंग्लैंड, रोमांचक मुकाबले में भारत की 2 विकेट से जीत

January 25, 2025
Cricket Uttarakhand

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान घोषित…

January 18, 2025
Cricket Uttarakhand

ऋषभ पंत ने टेस्ट में ठोकी भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी, कंगारुओं की बजाई बैंड…

January 4, 2025
Cricket UttarakhandUttarakhand News

विजय हजारे ट्रॉफी: मणिपुर के खिलाफ युवराज चौधरी ने लगाया शानदार शतक

December 21, 2024
Cricket UttarakhandUttarakhand News

ऋचा घोष का सबसे तेज अर्धशतक, राघवी बिष्ट ने किया प्रभावित, टूटे रिकॉर्ड…

December 19, 2024
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate