कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है। अब 2 लाख लोग इस संक्रमण से पीड़ित हो चुके हैं। भारत में कर्नाटक से दो और महराष्ट्र से एक नया मामला सामने आया है, इसके साथ ही अब संक्रमित लोगों की संख्या 153 हो गई है। वहीं ईरान में 255 भारतीय लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इटली में भी भारत के 5 लोग पीड़ित हैं, हेल्थ मिनिस्टरी के अनुसार भारत से बाहर भारत के 275 लोग संक्रमित हैं। भारत की बात करें तो कोरोना से लड़ाई बड़े स्तर पर जारी है, मुंबई में बेस्ट बसों को सेनेटाइज किया जा रहा है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं को मास्क बांटें जा रहे हैं। उत्तरप्रदेश में सिनेमा और सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
लदाख में एक जवान कोरोना पीड़ित पाया गया था अब उनके कई साथियों को भी निररानी में रखा गया है। नोएडा में पाई गई महिला की मेड की तलाश, पूरे सोसाइटी को सेनेटाइज करके सभी लोगों की जांच की गई है। कोरोना वायरस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सबकुछ सरकार पर नहीं छोड़ सकते। हमें इसे अपने तौर पर लड़ना होगा कलयुग में कोरोना जैसे बीमारी से नहीं लड़ सकते, सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि सुरक्षा नागरिकों की सर्तकता में भी निहित है।
कई लोग हल्के-फुल्के लक्षण पर भी लोग घबरा रहे हैं। ज्यादातर लोग खुद में बीमारी के लक्षण महसूस कर रहे हैं जबकि असल में ऐसा है नहीं। यही कोरोना फोबिया है। इसलिए आपको सचेत होने की भी आवश्यकता है अस्पतालों की भीड़ भी समस्या पैदा कर सकती है इसलिए बेवजह अस्पताल की और बिलकुल भी न जाएं। अगर आपको लगता है कि आप में कोरोना के लक्षण लग रहे हैं तो सतर्क रहकर बचाव अच्छी बात है, लेकिन इसे दबाव के रूप में महसूस करना ठीक नहीं।
कोरोना वायरस के प्रति जागरूक होना बेहद जरुरी है आप यदि किसी के संपर्क में नहीं आये हैं जो कोरोना प्रभावित है तो आपको बिलकुल भी घबराना नहीं है। यदि आपको लगता है कि आप भीड़ वाले इलाके से जा रहे हैं तो मास्क पहन लें, घर आने पर हाथ धोएं, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। अगर घर में ही हैं तो बार-बार सेनेटाइजर यार फिर हाथ धोने की भी जरुरत नहीं है। सरकार के दिए दिशा निर्देशों का पालन बेहद जरुरी है।
राज्य | कुल संख्या |
महाराष्ट्र | 42 |
केरल | 27 |
हरियाणा | 16 |
यूपी | 17 |
कर्नाटक | 13 |
दिल्ली | 10 |
लद्दाख | 8 |
तेलंगाना | 5 |
राजस्थान | 4 |
जम्मू-कश्मीर | 3 |
तमिलनाडु | 1 |
पंजाब | 1 |
आंध्र प्रदेश | 1 |
ओडिशा | 1 |
उत्तराखंड | 1 |
पश्चिम बंगाल | 1 |