भारत में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 26,506 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 475 लोगों की मौत हो गई। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,93,802 है। जिसमें 2,76,685 सक्रिय मामले, 4,95,513 ठीक होने वाले मामले हैं, इसमें 21,604 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में एक दिन यह सबसे अधिक केस हैं। अब तक भारत में मिले कुल मामलों में महाराष्ट्र से सबसे अधिक 230,599 केस हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 126,581 केस, दिल्ली में 107,051, गुजरात में 39,154 और उत्तरप्रदेश में 32,362 केस अब तक सामने आ चुके हैं।
अगर दुनियाभर में कोरोना वायरस की बात करें तो इस वायरस से अब तक एक करोड़ 23 लाख 89 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या पांच लाख 57 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि 71 लाख 87 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
उत्तराखंड राज्य में गुरूवार को 47 नए पॉजिटिव मामले दर्ज़ हुए हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 3,305 हुई जिसमें 2,672 रिकवर, 558 सक्रिय मामले और 46 मौतें शामिल हैं।