Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: छिड़ाखान-मीडार सड़क दुर्घटना में घायल 07 वर्षीय योगेश का हाल जानने जिलाधिकारी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > छिड़ाखान-मीडार सड़क दुर्घटना में घायल 07 वर्षीय योगेश का हाल जानने जिलाधिकारी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची
Uttarakhand News

छिड़ाखान-मीडार सड़क दुर्घटना में घायल 07 वर्षीय योगेश का हाल जानने जिलाधिकारी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची

November 18, 2023 12:07 am
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

छिड़ाखान-मीडार की सड़क दुर्घटना में घायल हुए 07 वर्षीय योगेश का हाल जानने जिलाधिकारी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची। आज सड़क दुर्घटना में 07 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए था जिसका ईलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। जिलाधिकारी ने प्राचार्य और चिकित्सकों को घायल बच्चे को बेहतर ईलाज देते हुए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर बच्चे को हायर सेंटर रेफर करने को भी कहा।

इसके साथ ही वार्ड में भर्ती 02 वर्षीय खुशी सावंत निवासी लालकुआ जो की लगभग एक माह से अस्पताल में एडमिट है का भी हाल जाना। मौके पर उनके परिजनों ने बताया कि उनका राशन कार्ड में नाम दर्ज न होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट को अस्पताल में भर्ती बच्ची खुशी और उनकी माता का नाम राशन कार्ड में दर्ज करवाने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों का हाल चाल जाना। चिकित्सकों को मरीजों को हर हाल में अस्पताल से ही दवाई उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि किसी भी कीमत में बाहर से दवाई न लिखी जाए। मौके पर प्राचार्य ने चिकित्सकों को बाहर से दवाई न लिखने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में ही सभी प्रकार को एंटी बायोटिक्स उपलब्ध है।

जिला मजिस्ट्रेट वन्दना ने उप जिला मजिस्ट्रेट धारी को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम उसी क्षेत्र में करवा दिया गया है। साथ ही कल उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है, एसडीएम धारी, तहसीलदार धारी समेत प्रशासन की पूरी टीम वहां पर अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहेगी।

प्रातः 08-00 बजे छिड़ाखान मीडार मोटर मार्ग, खनस्यूं में एक कैम्पर/पिकप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होते ही राजस्व टीम, तहसीलदार एवम् उप जिलाधिकारी घटनास्थल को रवाना हो गये। लगभग 11-00 बजे तहसीलदार, खनस्यू मय राजस्व टीम एवम् 11-20 बजे उप जिलाधिकारी, धारी घटनास्थल पर पहंुचे तथा उनके द्वारा बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया तथा, 04 चिकित्सक, मेडिकल टीम मय 04 एम्बुलैंस 11-00 बजे घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू कार्य में स्थानीय निवासियों द्वारा काफी योगदान दिया गया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त तत्काल रैफर किया गया तथा मेडिकल टीम के माध्यम से मृतकों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया गया। घटना स्थल के तहसील/मुख्यालय से अत्यधिक दूरी होने एवम् पर्वतीय मार्ग होने के कारण राजस्व विभाग की टीम को पहंुचने में विलम्ब हुआ है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही टीमें अपने-अपने गन्तव्य से रवाना हुई है। हल्द्वानी मंे भी नगर मजिस्टंेट, उप जिलाधिकारी/तहसीलदार की टीमों का गठन करते हुए घायलों को बेहतर उपचार दिये जाने का प्रयास किया गया है। घटना की विस्तृत जांच एवम् कारणों का पता लगाये जाने हेतु उप जिलाधिकारी, धारी को नामित किया गया है। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु आर्थिक सहायता राशि के चैक आज ही निर्गत कर दिये गए है, जिसका वितरण कल प्रातः तक सुनिश्चित कर दिया जायेगा।

यह भी अवगत कराना है कि विगत माह ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की गयी थी कि कई वर्षों से अनुरोध करने के बावजूद भी इस मार्ग की मरम्मत/सुधारीकरण नहीं किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत का गम्भीरता से संज्ञान लेने के उपरान्त अधिकारियों की टीम से मार्ग का निरीक्षण कराते हुए तकनीकी समिति के माध्यम से परीक्षण कराते हुए कुछ दिन पूर्व सड़क मार्ग के तात्कालिक सुधार हेतु राज्य आपदा मोचन निधि (एस॰डी॰आर॰एफ॰) के अन्तर्गत (मार्ग के सतह समतलीकरण इत्यादि हेतु) लगभग रूपये 32.00 लाख से अधिक की धनराशि एवम् नॉन-एस॰डी॰आर॰एफ॰ के अन्तर्गत (सुरक्षा दीवार निर्माण इत्यादि की मरम्मत हेतु) लगभग रूपये 14.00 लाख से अधिक की धनराशि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अवमुक्त की गयी है।

विभाग को उक्त कार्य की निविदा प्रक्रिया शीघ्र आरंभ करते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा
धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के क्रम में गन्ना की मूल्य वृद्धि का शासनादेश हुआ जारी
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 271.33 करोड़ धनराशि की वित्तीय स्वीकृति
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने एनपीए वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए…
Next Article सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू पर पल पल अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री धामी, आधुनिक तकनीक की मदद ले रही सरकार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

धामी सरकार के निर्देशों से मेडिकल शिक्षा को नई रफ्तार पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण निर्णायक चरण में
Uttarakhand News
December 2, 2025
आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले मासूम पर गुलदार का हमला, जनाक्रोश जारी
Uttarakhand News
December 2, 2025
पं0 दीन दयाल तीर्थाटन योजनाः जागेश्वर धाम के लिए 27 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों का पहला दल रवाना
Uttarakhand News
December 1, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार आगमन-गन्ने का भाव ऐतिहासिक रूप से बढ़ाने पर किसानों ने किया भव्य स्वागत
Uttarakhand News
December 1, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का चम्पावत में व्यापक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

December 1, 2025
Uttarakhand News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार, 25 शिकायतें दर्ज—अधिकांश का स्थल पर निस्तारण

December 1, 2025
Uttarakhand News

एचआईवी/एड्स के खिलाफ सामूहिक जंग, युवा शक्ति से लेकर जनभागीदारी तक मजबूत अभियान

December 1, 2025
Uttarakhand News

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का चम्पावत दौरा-विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा, प्रगति में तेजी के निर्देश

December 1, 2025
Uttarakhand News

हिमालय होता जा रहा है बर्फ विहीन

December 1, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड लोक विरासत–2025 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

November 30, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate