कूच बिहार ट्रॉफी के पहले लीग मुकाबले की पहली पारी में उत्तराखंड ने सौराष्ट के सामने 400 से अधिक का स्कोर बना दिया है। मैच में उत्तराखंड के लिए पहली बार कूच बिहार ट्रॉफी खेल रहे हल्द्वानी निवासी कमल कन्याल ने दोहरा शतक ठोककर इतिहास रचा। पहले विकेट के लिए 299 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी और फिर अपना दोहरा शतक पूरा कर कमल कन्याल ने क्रिकेट जगत में उभरते सितारे के रूप में पहचान कायम कर ली है। उनकी इस पारी की बदौलत उत्तराखंड मजबूत स्थिति में पहुँच गया है।
कमल ने 206 रन की पारी खेली और दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए, उन्होंने 337 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी में 36 चौके लगाए। बता दें कि कमल कन्याल गौलापार ( ग्रेटर हल्द्वानी) के रहने वाले हैं। उनका वनडे ( वीनू मांकड़) मे भी फॉर्म शानदार रहा था। उन्होंने 4 पारियों में 2 फिफ्टी और एक शतक के साथ 243 रन बनाए थे। ताजा समाचार मिलने तक उत्तराखंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 413 रन है, गौरव जोशी 56 रन और अखिल रावत 01 के स्कोर पर क्रीज पर मौजूद हैं, इससे पहले कुनालवीर ने 140 रन की पारी खेली थी।
Batsmen | Runs | Balls | SR | 4s | 6s | Wicket |
---|---|---|---|---|---|---|
Kamal Umesh Singh c Siddhant Rana b Adityaraj Rathore | 206 | 337 | 61.12 | 36 | 0 | |
Kunal Veer Krishan Singh c H S Kotak b Adityasinh H Jadeja | 140 | 278 | 50.35 | 19 | 1 | |
Gaurav Dina Nath Joshi NOT OUT | 56 | 104 | 53.84 | 8 | 0 | |
Akhil Singh Rawat CPT WKT NOT OUT | 1 | 17 | 5.88 | 0 | 0 |