उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन में आज 17 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1836 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार, आज 24 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस प्रकार उत्तराखंड में 1135 लोग रिकवर भी कर चुके हैं प्रदेश में कुल एक्टिव केस 668 हैं।
आज सामने आए मामलों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा एक व्यक्ति जो कि दिल्ली से लौटा था पॉजिटिव पाया गया है। बागेश्वर में दो प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं, जो दिल्ली व फरीदाबाद से लौटे थे। पिथौरागढ़ में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक मुंबई दूसरा दिल्ली से लौटा है।
नैनीताल और टिहरी में तीन-तीन प्रवासी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सभी मुंबई से लौटे हैं। पौड़ी में भी तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जो कि दो मुंबई और एक दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री वाले हैं, रुद्रप्रयाग जिले से बुरी खबर आ रही है यहां लोकल स्तर पर कोरोना संक्रमित मरीज में संपर्क में आने से तीन लोग संक्रमित हुए हैं।
प्रदेश में कोरोना पीड़ितों का डबलिंग रेट 24.65 हो गया है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 है। प्रदेश में अभी भी 4686 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी हैं, आज 1229 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
