देहरादून: उत्तराखंड में आप पार्टी के समन्वयक रहें जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ आज बीजेपी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट का स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान आप के प्रवक्ता आर पी रतूड़ी, कमलेश रमन भी बीजेपी में शामिल हो गए।
बता दें कि रविवार को जोत सिंह बिष्ट ने आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया था उन्होंने संगठन के गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते इस्तीफा दिया। उनका कहना है कि सितंबर 2023 में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के लिए मेहनत से काम करने वाले पदाधिकारियों की उपेक्षा को लेकर अपने पद से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी, लेकिन अब तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया, जो लोग पार्टी के रात-दिन मेहनत कर रहे हैं, उन पर पार्टी हाईकमान को भरोसा नहीं है।