रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह को भीषण हादसा हो गया, हादसे में चार यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में भीरी-बांसवाड़ा के बीच एक बोलेरो वाहन और एम्बुलेंस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, दुर्घटना में मुंबई से केदारनाथ यात्रा पर आए चार यात्री घायल हो गए। घायलों में मुंबई निवासी यात्री कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह बोलेरो वाहन यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा था। इस बीच भीरी बांसवाड़ा में विपरीत दिशा से आ रही एम्बुलेंस से टकरा गया। घायल यात्रियों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया सभी की हालत खतरे से बाहर है लेकिन जिनकी स्थिति गंभीर है उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ।