काशीपुर नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में तीन दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। यहां आज सुबह 10 बजे से 13 जुलाई यानी सोमवार रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। शुक्रवार को एक साथ कोरोना के 32 मरीज सामने आने के बाद उपजिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।
आदेश में बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान अति आवश्यक वस्तुओं के अलावा किसी भी व्यक्ति को सड़क पर निकलने की इजाजत नहीं होगी। इस दौरान नगम निगम क्षेत्र में मेडीकल ,निजी ,सरकारी अस्पताल और दुग्ध पदार्थों की दुकानें खुलेंगी।
इस दौरान जो व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। नगम निगम की और से मिली जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान शहर को सैनिटाइज भी किया जाएगा। ऊधम सिंह नगर में 404 कोरोना के मामले आ चुके है और ऐक्टिव केसों की संख्या 167 पहुँचा चुकी है।