Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: कक्षा- 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ई-कोर्सेज ‘‘ज्ञानांकुरण’’ का ऑनलाइन शुभारम्भ
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > कक्षा- 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ई-कोर्सेज ‘‘ज्ञानांकुरण’’ का ऑनलाइन शुभारम्भ
Uttarakhand News

कक्षा- 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ई-कोर्सेज ‘‘ज्ञानांकुरण’’ का ऑनलाइन शुभारम्भ

April 26, 2022 5:58 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून : कक्षा- 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ई-कोर्सेज ‘‘ज्ञानांकुरण’’ का ऑनलाइन शुभारम्भ आज महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून बंशीधर तिवारी ने राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, देहरादून स्थित वर्चुअल स्टुडियों के माध्यम से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सूचना क्रान्ति के समय में सूचना सम्प्रेषण तकनीकी को हमें अपने जीवन में अपनाना होगा, नहीं तो हम समय के साथ चल नहीं पायेंगे। सूचना सम्प्रेषण तकनीकी के साधनों के माध्यम से सीखने की गति को बढ़ाने की दिशा में ‘‘ज्ञानांकुरण’’ एक सार्थक प्रयास है।

ऐसे प्रयासों से बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ जाती है। आधुनिक प्रणाली का उपयोग करने से विद्यार्थी विश्व पटल पर अपनी रचनात्मक उपस्थिति दर्ज कर पायेंगे। कक्षा- 6 से 12 तक संचालित पाठ्यक्रम एवं पाठ्य पुस्तक की विषयवस्तु पर आधारित है। ज्ञानांकुरण में उपलब्ध ई-सामग्री (वीडियो, लेक्चर, आकलन, एक्टिविटि) के बीच कोई अन्तर न होने से इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण मात्र एक व्यवसाय नहीं बल्कि हम सबका एक नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने नैतिकता पर आधारित कहानियों को भी ई-पोर्टल के लिए विकसित करने की आवश्यकता जताई।

संयुक्त निदेशक, एस॰सी॰ई॰आर॰टी॰ उत्तराखण्ड, कंचन देवराड़ी ने ज्ञानांकुरण का परिचय देते हुए कहा कि भारत में उत्तराखण्ड पहला राज्य है, जो विद्यार्थियों के लिए दीक्षा पोर्टल/मोबाइल एप्लीकेशन पर ई-कोर्सेज के माध्यम से सीखने में सहायता उपलब्ध कराने जा रहा है। पर उनकी रचनात्मकता को विकसित करने के लिए मंच प्रदान कर रहा है।

इस कार्यक्रम से बच्चों में ऑनलाइन पढ़ने की आदत के विकास के साथ ही विषय से सम्बन्धित अवधारणायें भी स्पष्ट हो सकेंगी, विद्यार्थी इसे जब चाहे तब पढ़ सकते हैं यह धीमी गति से सीखने वाले बच्चों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि बच्चे जब चाहे अपनी सुविधानुसार इसका प्रयोग कर अपनी क्षमता का विकास करने साथ-साथ अपनी पढ़ने के प्रति जागरुकता का भी संवर्धन कर सकते हैं।

उप निदेशक, एस॰सी॰ई॰आर॰टी॰ उत्तराखण्ड, हिमानी बिष्ट ने कहा कि ज्ञानांकुरण कार्यक्रम के लिए हमें शत् प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य रखना होगा, इसके लिए पंजीकरण तथा लॉग-इन की जानकारी का होना जरुरी है। इसके लिए शिक्षकों द्वारा बच्चों को गाइड करने के साथ व्यावहारिक रुप से सहयोग भी देना होगा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए ज्ञानांकुरण के राज्य समन्वयक डॉ॰ रमेश पंत, प्रवक्ता, एस॰सी॰ई॰आर॰टी॰ उत्तराखण्ड ने जानकारी दी। इसमें विद्यार्थी के द्वारा कोर्स पूर्ण किए जाने के उपरान्त सम्बन्धित कोर्स का डिजिटल प्रमाण पत्र उपलब्ध होगा, इसमें नियत अंक प्राप्त करने की बाध्यता नहीं होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चे ग्रीम एवं शीतकालीन अवकाश के दौरान गृह कार्य के साथ ज्ञानांकुरण से सम्बन्धित गतिविधियों को भी कर सकते हैं।

अश्विनी शर्मा, राज्य प्रबन्धक, दीक्षा उत्तराखण्ड, संजय सिंह, टीम दीक्षा, नई दिल्ली तथा ज्ञानांकुरण के राज्य तकनीकी समन्वयक नितिन कुमार, प्रधान सहायक, एस॰सी॰ई॰आर॰टी॰ उत्तराखण्ड ने ज्ञानांकुरण पर पंजीकरण, लॉगिन करने, कोर्स पूर्ण करने एवं सुलभ संचालन के क्रियान्वयन हेतु जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उनके द्वारा प्रतिभागियों के द्वारा उठाये गये प्रश्नों का समाधान करते हुए जिज्ञासाओं को शांत किया गया।

इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के लगभग 500 वर्चुअल लैब के माध्यम से मुख्य शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक/प्रारम्भिक शिक्षा, जनपद समन्वयक, विकासखण्ड स्तरीय खण्ड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी, तकनीकी सहायक तथा प्रधानाचार्य के साथ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कुल 1351 प्रतिभागियों द्वारा ऑनलाइन भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ॰ उमेश चमोला, एवं डॉ॰ राकेश गैरोला, प्रवक्ता, एस॰सी॰ई॰आर॰टी॰ उत्तराखण्ड द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
TAGGED:ऑनलाइन शुभारम्भकक्षा- 6 से 12 तकज्ञानांकुरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article ISRO में हुआ उत्तराखंड की अर्चना बिष्ट का चयन, लॉकडाउन में पढ़ाई कर पाया मुकाम
Next Article राजेंद्र ने देशसेवा को माना पहला धर्म, फिर सेना का अभिन्न अंग बनकर पिता को दी सच्ची श्रद्धांजलि
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate