उत्तराखंड के सितारे आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। आज हम आपको उत्तराखंड की बेटी और बॉलीवुड की एक ऐसी उभरती सितारा के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अपने दम पर मुंबई में गजब की पहचान बना दी है। अपने नए सीरियल के आने से पहले ही वो चर्चा का विषय बन चुकी हैं, उनके बारे में पूरी कहानी जानकर आप उसकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाओगे।
जिस लड़की की बात हम करने जा रहे हैं उनका नाम है प्रकृति नौटियाल। सबसे पहले आपको प्रकृति नौटियाल के बारे में बता देते हैं। साथ ही आप उनकी फोटो भी देख सकते हैं जिसमे में बहुत ही खुबसूरत लग रही हैं, खूबसूरती के मामले में वो किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं।
प्रकृति कब बड़ी एक्ट्रेस बन गयी किसी को पता ही नहीं चला प्रकृति का जन्म 23 जून 1994 में दिल्ली में हुआ था वो मूल रूप से टिहरी, उत्तराखंड की निवासी हैं, उनकी माता अनीता नौटियाल एक जानी मानी नेता और समाज सेवक रही हैं, प्रकृति ने चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज से स्न्नातक की डिग्री हासिल की है। उनकी आगे की पढ़ाई भी एक्टिंग के साथ ही चल रही है।
प्रारंभ में उन्होंने हिंदी पंजाबी वीडियो गीतों में काम किया, उसके बाद मुंबई से उन्हें ऑफर आने शुरू हो गए। कुछ फिल्मो में सेकंड लीड रोल में काम किया उसके बाद टीवी सीरियल में काम करना शुरू कर दिया।
टीवी की बात की जाए तो उन्होंने ‘सावधान इंडिया’, ‘ये कहाँ आ गए हम’, ‘ये जवानी तारा रीरी’,’स्वाभिमान’ और ‘नामकरण’ जैसे सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वो कई ऐड फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।
प्रकृति साहसी होने के साथ-साथ प्रकृति और पशु प्रेमी भी हैं। उन्हें अक्सर पशुओं की चिकिस्ता करते देखा जा सकता है। फिलहाल वो ‘डिसकवरी जीत’ नाम के न्यू चैनल पर आने वाले धारावाहिक ‘शादी जासूस’ में नजर आनी वाली हैं जिसमे वो लीड रोल में नजर आनी वाली हैं।
आपको बता दें कि प्रकृति ने गढ़वाली नाटकों में भी काम किया है, अब वो बॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़कर उत्तराखंड का नाम रोशन करना चाहती है। उन्हें अपनी मेहनत पर पूरा भरोषा है इसलिए वो आज टीवी का जाना पहचाना चेहरा बन गयी हैं।
')}