बॉलीवुड में इन दिनों शादी का दौर कुछ ज्यादा ही गरम है। दीपिका के बाद अब फैन्स देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा को शादी के जोड़े में देखना चाहते हैं। खैर जैसे-जैसे शादी की डेट पास आ रही है दोनों के फैंस में भी उत्सुकता बढ़ती जा रही है। वहीं ये प्रियंका ने शादी की तैयारियों में तेजी दिखाई है।
2 दिसंबर को जोधपुर में होगी शादी-
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में हिन्दू-क्रिश्चियन रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रियंका और निक की शादी की तमाम रस्में निभाई जाएंगी। प्रियंका फिलहाल पेरिस में अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त है और वो जल्दी ही शूटिंग खत्म कर शादी की तैयारियां करना चाहती है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका इसी साल 18 अगस्त को मुंबई में हो चुका है।
शादी की तैयारियां हुई शुरू-
प्रियंका और निक हाल ही में उमैद पैलेस गए थे। इसके बाद उन्हें यह जगह बेहद पसंद आई और कुछ दिनों बाद अब यहां शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी के लिए कुछ ही दिन बचें हैं, ऐसे में प्रियंका ने ड्रेस से लेकर गिफ्ट्स की तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी के लिए सारे कपड़ें मुंबई के मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला से बनवाए हैं। क्रिश्चियन रिवाज से शादी करने के लिए निक और प्रियंका अमेरिका के मशहूर डिजाइनर तिफ्फ्नी के आउटफिट पहने नजर आएंगे।
प्रियंका शादी के तैयारियों को लेकर कितनी उत्सुक है इस बात का पता सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट से लगता जिसमे उन्होंने लिखा है कि ‘उन्हें अमेजॉन के साथ वैडिंग रजिस्ट्री गाइड तैयार की है और उन्हों ऐसा करने में बहुत मजा भी आया। प्रियंका ने हाल ही में अमेजॉन के साथ 14,131.86 अमेरिकी डॉलर की वैडिंग रजिस्ट्री गाइड को तैयार किया है। वैडिंग रजिस्ट्री गाइड की मदद से शादी में आने वाले मेहमानों को यह जानने में आसानी मिलती है कि नए कपल को शादी में क्या तोहफे दिए जाएं, प्रियंका ने इस वैडिंग रजिस्ट्री गाइड में अपनी पसंदीदा गिफ्ट भी शामिल किये हैं।
निक जोनस 28 नवंबर को पहुंचेंगे भारत-
ख़बरों की मानें तो निक जोनस 28 नवंबर को अमेरिका से भारत शादी के लिए आएंगे। वहीं दूसरी और प्रियंका भी जोनस से पहले ही शूटिंग खत्म कर भारत पहुँच चुकी होगी। आपको बता दें, ये बॉलीवुड में इस साल यह दूसरी सबसे बड़ी शादी होगी। रणवीर-दीपिका की शादी के बाद प्रियंका की शादी को लेकर फैन्स काफी उत्साहित है।
')}