रक्षा बंधन पर इस साल चंद्रग्रहण पड़ रहा है। लेकिन इसके साथ ही इस बार 27 सालों बाद एक और संयोग बना है। रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला त्यौहार भाई का बहन के प्रति प्यार का प्रतीक है। उत्तराखंड में भाई बहिन के इस त्यौहार को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।
भाई बहिनों के इस त्यौहार के अवसर पर बहन अपने भाइयों की कलाई में राखी बंधती है उन्हें तिलक लगाती है, मीठाई खिलाती है और उनकी दीर्घायु व प्रसन्नता के लिए प्रार्थना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों की हर प्रकार के अहित से रक्षा करने का वचन उपहार के रूप में देता है।
आपने सुना होगा हिन्दू पौराणिक कथाओं के मुताबिक महाभारत में द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण की कलाई से बहते खून को रोकने के लिए अपनी साडी का किनारा फाड कर बांधा था। तभी श्री कृष्ण ने उसकी रक्षा करने का वचन दिया था। तभी से इस त्यौहार को मनाया जाने लगा। रक्षा बंधन पर इस साल चंद्रग्रहण पड़ रहा है। लेकिन इसके साथ ही इस बार 27 सालों बाद एक और संयोग बना है। जो कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ पर बुरा असर भी डाल सकता है।
बताया जा रहा है कि जादातर राशि वालों के लिए यह दिन अशुभ है। बल्कि कुछ राशियों के लिए बेहद अच्छा भी है मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह त्यौहार ख़ुशी और उन्नति लाकर आएगा। तथा अन्य सभी राशियों के लिए परेशानी बढ़ेगी और आय व्यय अधिक होगा।
यह भी पढ़ें-श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को मिलेगा ‘जनश्री सम्मान’ ')}