भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर साबित किया है कि वे टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में टीम ने 98 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी करके टीम को संभाला। ताजा समाचार मिलने तक वे 80 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
उन्होंने अपनी पारी में गेंदबाज लीच पर जोरदार छक्का लगाकर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। 24 साल 271 दिन के पंत के इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के भी पूरे हो गए हैं। वे सबसे कम उम्र यह कारनामा करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 25 साल और सुरेश रैना ने 25 साल 77 दिन में यह कारनामा किया था।
पहले दिन समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 5 विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। पंत 71 गेंद पर 76 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 1 छक्का लगाया है। वहीं रवींद्र जडेजा 77 गेंद पर 37 रन बनाकर डटे हुए हैं। दोनों अब तक नाबाद 104 रन की भागेदारी हो चुकी है। बता दें कि सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है।
ऋषभ पंत ने इस इस टेस्ट में करियर का 10वां अर्धशतक ठोका इससे पहले उन्होंने 30 मैच में 41 की औसत से 1920 रन बनाए हैं। उन्होंने नाबाद 159 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है। पिछले साल भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक अर्धशतक लगाया था। वे मुश्किल पिचों में खेलने में माहिर बनते जा रहे हैं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की मुश्किल पिचों में ज्यादा रन बनाये हैं।