अपनी जान पर खेलते हुए उत्तराखंड का लाल देश के लिए शहीद हो गया। जम्बू कश्मीर के पांपोर के सांबूरा गांव में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान गढ़वाल राइफल के जवान सूरज सिंह तोपाल शहीद हो गए। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए। सीने में गोली खाने से पहले सूरज ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था।
सूरज सिंह की बहादुरी के आगे दुश्मन मार खा गया गया। हालाँकि वो भी दुश्मन की गोली का शिकार हो गए उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही वह शहीद हो गए। शहीद होने से पहले उन्होंने एक आतंकी को मार गिराया था। इस बात की पुष्टि उनके पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे 50 आरआर के नायब सूबेदार महेंद्र सिंह ने की।
उन्होंने बताया कि उनकी पोस्टिंग पुलवामा जिले के लेदपुरा में थी। दो 2 नवंबर को सूचना मिली कि पोस्ट से तकरीबन दो किमी आगे सांभौरा में आंतकी छिपे हैं। इसके लिए सैनिकों ने ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सूरज ने बहादुरी के साथ दुश्मन का पीछा किया और उन्हें टारगेट करते हुए निशाना बनाया।
आपको बता दें कि सूरज घर के एकमात्र चिराग थे। वो एक वीर सिपाई थे क्योंकि उनके पिता नारायण सिंह तोपाल भी भूतपूर्व सैनिक थे। तो देशभक्ति बचपन से ही उनमे कूट कूट कर भरी थी।
शनिवार को उनके पत्रिक गाँव कर्णप्रयाग क्षेत्र में कोलाडूंग्री का फलोटा शव लाया गया। जिसके बाद अलकंनदा और पिंडर नदी के संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ')}