सुकृति कांडपाल कांडपाल छोटे पर्दें की बहुत ही क्यूट एक्ट्रेस हैं। सुकृति का जन्म उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 20 नवम्बर 1987 को हुआ था। आइये उनके जन्म दिन के खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जान लेते हैं, जो हमें पता नही हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो इन्हें पहचानते हैं, टीवी पर देखते हैं लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि ये वह उत्तराखंड से ही है।
सुकृति कांडपाल ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में जर्सी नंबर-10 सीरियल 2007 से की थी। लेकिन सुकृति को पहचान पॉपुलर ‘शो दिल मिल गए’ से मिली। इस सीरियल में सुकृति ने डॉ रिधिमा का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
यह सीरियल सुकृति की लाइफ का ट्रनिंग प्वाइंट था। इसके बाद सुकृति ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। सुकृति कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘प्यार की एक कहानी’ में मुख्य किरदार में नजर आ चुकी हैं। सुकृति बिग बॉस सीजन 8 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सुकृति अपनी क्यूट स्माइल के लिए जानी जाती हैं और छोटे पर्दे की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं।
सुकृति कांडपाल मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड कांटेस्ट 2011 में टॉप टेन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी। टीवी की बात करें तो उन्होंने जर्सी नं. 10, दिल मिल गए, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, मीठी छूरी नं एक, प्यार की एक कहानी, रब से सोना इश्क, हम ने ली है शपथ, गुमराह, कैसा ये इश्क है… अजब सा रिस्क है, बिग बॉस, दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल, डर सबको लगता है, टशन ए इश्क जैसे बड़े सीरियल में काम किया है।
सुकृति टीवी सीरियल के अलावा कई म्युजिक एलब्म में भी काम कर चुकी हैं। सुकृति बॉलीवुड के फेमस सिंगर कैलाश खैर के ‘एलब्म तेरी याद में’ में भी नजर आ चुकी हैं। सुकृति ने फिल्म लव सेक्स और धोखा में भी गेस्ट अपीरियंस कर चुकी हैं।
सुकृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की बात करें तो 2 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। सुकृति की सभी फोटो पर हजारों लाइक होते हैं। ')}
उत्तराखंड की सुकृति कांडपाल है टीवी की दुनिया सबसे सफल अभिनेत्री, हम जानते तक नहीं?
Leave a comment
Leave a comment