टीम इंडिया ने अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज 2-0 से जीत ली है। पहला मैच मोहाली में पारी और 222 रनों के अंतर से जीती थी और दूसरा टेस्ट बंगलुरु में 238 रनों से जीतकर श्रृंखला को दो-शून्य से अपने नाम कर दिया है। इसके साथ ही भारत ने अपने घर में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। ऐसा कारनामा दुनिया की किसी भी टीम ने नहीं किया है। भारतीय टीम ने पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी, तब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। उसके बाद से अब तक कोई घरेलू टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। यानी दुनिया की किसी भी टीम द्वारा भारत को भारत में हराना नामुमकिन हो गया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती है।
बंगलुरु में खेले गए डे नाईट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई पहली पारी 109 रन पर सिमट गई थी। इस तरह दूसरी पारी में भारतीय टीम को 143 रन की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी को भारत ने नौ विकेट पर 303 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह श्रीलंका को 447 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 208 रन बना सकी और भारत ने मैच 238 रन से जीत गया।
भारत का घरेलु सीरीज में लगातार जीत के साथ ये रही 15 सीरीज-
1. ऑस्ट्रेलियाः भारत ने 4-0 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2013
2. वेस्टइंडीज: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2013
3. साउथ अफ्रीका: भारत ने 3-0 (4) से जीती सीरीज, नवंबर 2015
4 .न्यूजीलैंड: भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, सितंबर 2016
5. इंग्लैंड: भारत ने 4-0 (5) से जीती सीरीज, नवंबर 2016
6. बांग्लादेश: भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, फरवरी 2017
7. ऑस्ट्रेलिया: भारत ने 2-1 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2017
8. श्रीलंका: भारत ने 1-0 (3) से जीती सीरीज, नवंबर 2017
9. अफगानिस्तान: भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, जून 2018
10. वेस्टइंडीज: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2018
11. साउथ अफ्रीका: भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2019
12. बांग्लादेश: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2019
13. इंग्लैंड: भारत ने 3-1 (4) से जीती सीरीज, 2020-2021
14. न्यूजीलैंड: भारत ने 1-0 (2) से जीती सीरीज, 2021
15. श्रीलंका भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, 2022