बीसीसीआइ के अंडर- 23 पुरुष टूर्नामेंट में उड़ीसा ने उत्तराखंड को नौ विकेट से हरा दिया है। सोमवार को कसिगा स्कूल ग्राउंड में उत्तराखंड और उड़ीसा के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम 35.4 ओवर में 83 रन पर ही सिमट गई।
आर्यन शर्मा 04, हर्षित बिष्ट 00, निखिल पुंडीर 04, शोभित सरीन 14 और अजीत सिंह रावत 24 रन बनाकर आउट हुए। उड़ीसा के लिए राजकिशन ने चार और जमाला महपात्रा ने तीन विकेट लिए। 84 रन के लक्ष्य को उड़ीसा ने 17.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। संदीप पटनायक ने नाबाद 60 और देवाशीष सामंतरे ने 20 रन की पारी खेली।
टूर्नामेंट में उत्तराखंड की यह लगातार तीसरी हार है। बता दें कि पिछले सीजन टीम ने शानदार खेल का प्रदशर्न कर नॉकऑउट मुकाबलों के लिए क्वालीफाई किया था। प्लेट ग्रुप से टीम का प्रमोशन इलीट ग्रुप में हुआ, जहां मजबूत टीमों के साथ उत्तराखंड अपने मुकाबले खेल रही है।
इलीट ग्रुप सी में अपना स्थान बनाये रखने के लिए टीम उत्तराखंड को एक या दो मैच जीतने जरूरी होंगे। इलीट ग्रुप की अन्तिम टीम को अगले सीजन में प्लेट ग्रुप में भेज दिया जाता है। वहीं प्लेट ग्रुप की टॉप टीम को अगले सीजन में एलीट ग्रुप में खेलने का मौका मिलता है।
उत्तराखंड की पारी (स्कोरकार्ड)-
बल्लेबाज | रन | बॉल | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|---|
आर्यन शर्मा | 4 | 6 | 66.66 | 1 | 0 |
हर्षित बिष्ट | 0 | 2 | 0.00 | 0 | 0 |
निखिल पुंडीर | 4 | 13 | 30.76 | 1 | 0 |
शोभित सरीन | 14 | 47 | 29.78 | 2 | 0 |
अजित सिंह (कप्तान) | 24 | 69 | 34.78 | 1 | 0 |
दिनेश पंवार | 3 | 9 | 33.33 | 0 | 0 |
विजय शर्मा | 12 | 42 | 28.57 | 2 | 0 |
सनी कश्यप | 5 | 6 | 83.33 | 1 | 0 |
हरमन सिंह | 1 | 4 | 25.00 | 0 | 0 |
अग्रिम तिवारी | 3 | 7 | 42.85 | 0 | 0 |
विकास | 6 | 9 | 66.66 | 1 | 0 |
Extra (अतिरिक्त) | 7 | ||||
टोटल (10 विकेटस्, 35.4 ओवर) | 83 |
उड़ीसा की पारी (स्कोरकार्ड)-
बल्लेबाज | रन | बॉल | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|---|
एम. प्रशांत | 0 | 2 | 0.00 | 0 | 0 |
संदीप पटनायक (नाबाद) | 60 | 56 | 107.14 | 8 | 3 |
देबाशीष | 20 | 49 | 40.81 | 3 | 0 |
Extra (अतिरिक्त) | 5 | ||||
टोटल (1 विकेट, 17.5 ओवर) | 85 |
उत्तराखंड के बाकी मुकाबले-
7 नवंबर – उत्तराखंड बनाम हैदराबाद, अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी
11 नवंबर – उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़, अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी
13 नवंबर – उत्तराखंड बनाम सौराष्ट्र, तनुष क्रिकेट ऐकेडमी
15 नवंबर – उत्तराखंड बनाम हिमाचल, अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी
17 नवंबर – उत्तराखंड बनाम त्रिपुरा, तनुष क्रिकेट ऐकेडमी
')}