देहरादून: 14 अक्टूबर से शुरू होने वाली सीनियर वीमेन क्रिकेट टी-20 सीरीज के लिए उत्तराखंड की 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम का चयन कर लिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में सुनीता मधवाल (कप्तान), अंजू तोमर (उप-कप्तान), कंचन परिहार, प्रीति भंडारी, ममता कोठियाल, मेघा सैनी, नेहा मेहता, मनीषा प्रधान, राधा चंद, राघवी बिष्ट, रेखा, सपना चौधरी, सपना रानी, अमीषा बहुखंडी, रश्मि राय को शामिल किया गया है।
टीम में तीन खिलाड़ी स्टैंड बाय के तौर में रखा गया है। रीतिका सुपियाल, नंदनी व पूजा बरमोला इसमें शामिल हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि इस टीम को शुरुआती तीन मैचों के लिए चुना गया है। इसके बाद शेष मैचों के लिए प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को दोबारा चयन किया जाएगा। टीम में देवेंद्र सिंह को कोच, शिवा कोठारी को ट्रेनर, लवण्या फिजियो और मंजू भंडारी को मैनेजर का जिम्मा दिया गया है।
इनसे होंगे टीम उत्तराखंड के मुकाबले-
दिनांक | मुकाबला |
14 अक्टूबर | उत्तराखंड vs मणिपुर |
15 अक्टूबर | उत्तराखंड vs केरल |
17 अक्टूबर | उत्तराखंड vs चंडीगढ़ |
18 अक्टूबर | उत्तराखंड vs छत्तीसगढ़ |
20 अक्टूबर | उत्तराखंड vs पंजाब |
21 अक्टूबर | उत्तराखंड vs उत्तर प्रदेश |
23 अक्टूबर | उत्तराखंड vs हिमांचल |