आने वाले क्रिकेट विश्वकप के 13 वें संस्करण का भारत में आयोजन हो रहा है। करीब 12 साल बाद फिर से भारत को यह मौका मिलेगा कि अपनी सरजमीं पर एक और वर्ल्ड कप जीते क्योंकि भारत पहला देश था जिसने एक मेजबान राष्ट्र के रूप में 2011 में ICC क्रिकेट विश्व कप जीता था। उसके बाद मेजबानी करने वाले देश लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2015 क्रिकेट विश्व कप मेजबानी करके जीता और फिर 2019 में इंग्लैंड ने इस रिकॉर्ड को दोहराया।
2011 से पहले कोई भी मेजबान देश क्रिकेट विश्व कप नहीं जीत पाया था। 2023 में होने वाले विश्व कप की भारत अकेले ही मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले के तीन संस्करणों में 1987, 1996 और 2011 में मैच भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ मेजवानी साझा की थी ।
आईसीसी विश्व कप 2023 का आयोजन 9 फरवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक भारत में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा। फाइनल मैच के लिए स्थान अभी तय नहीं है । मेजबान भारत सहित शीर्ष 8 आईसीसी रैंकिंग वाली टीमें इस टूर्नामेंट के लिए ऑटोमेटिक रूप से क्वालीफाई करेंगी और बाकी की 2 टीमों का चयन 2022 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग मैचों में किया जाएगा। इसलिए आईसीसी विश्व कप 2023 में कुल 10 टीमें भाग लेंगी और विश्व कप 2023 में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। इस 13 स्टेडियम में मैच खेले जाने हैं-
स्टेडियम का नाम | शहर का नाम |
वानखेड़े | मुंबई |
ईडन गार्डन | कोलकाता |
अरुण जेटली स्टेडियम | दिल्ली |
एम. चिन्नास्वामी | बेंगलुरू |
एमए चिदंबरम | चेन्नई |
सरदार पटेल स्टेडियम | अहमदाबाद |
पीसीए स्टेडियम | मोहाली |
राजीव गांधी स्टेडियम | हैदराबाद |
वीसीए स्टेडियम | नागपुर |
एमसीए स्टेडियम | पुणे |
ग्रीन पार्क स्टेडियम | कानपुर |
एससीए स्टेडियम | राजकोट |
गांधी स्टेडियम | गुवाहाटी |