Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: क्या है वैदिक गणित? PM मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, पढ़ने को विदेश जाते हैं भारतीय छात्र
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > राष्ट्रीय समाचार > क्या है वैदिक गणित? PM मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, पढ़ने को विदेश जाते हैं भारतीय छात्र
राष्ट्रीय समाचार

क्या है वैदिक गणित? PM मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, पढ़ने को विदेश जाते हैं भारतीय छात्र

Last updated: April 24, 2022 1:37 pm
न्यूज़ डेस्क रैबार उत्तराखंड
Share
6 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बच्चों को वैदिक गणित के बारे में रुचि रखने का अनुरोध किया, उन्होंने कहा कि भारत के लोगों के लिए गणित कभी कठिन विषय रहा ही नहीं है। उन्होंने खासकर अविभावकों से अनुरोध किया कि हम सभी भारत के  वैदिक ज्ञान को समझें और बच्चों को वैदिक गणित जरूर सिखाएं  इससे उनका आत्म-विश्वास तो बढ़ेगा ही, दिमाग़ की एनालिटिक पावर भी बढ़ेगी और गणित को लेकर कुछ बच्चों में जो भी थोड़ा बहुत डर होता है, वो डर भी पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। PM मोदी के वैदिक गणित के विषय में रुचि रखने वाले कोलकाता के शिक्षक गौरव टेकरीवाल के बात कर इस बारे में जानकारी ली। गौरव टेकरीवाल पिछले 20 सालों से बच्चों को विभिन्न माध्यमों से वैदिक गणित पढ़ा रहे हैं।

Contents
क्या है वैदिक गणित? नहीं बन पाया पाठ्यक्रम का हिस्सा-वैदिक गणित क्या वाकई में कठिन है?

बता दें कि भारत में वैदिक गणित, गणित को सीखने की पुरानी विधा है। माना जाता है कि गणित का सम्पूर्ण ज्ञान केवल 16 सूत्रों में समाया हुआ है। मुश्किल से मुश्किल गणित को हल करने के लिए आप बिना कलम उठाये दिमाग से सवाल हल कर सकते हैं।  भारत में तो कई प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित विषय के सवाल आते हैं कम समय होने की वजह से तेज कैलकुलेशन करनी होती है। जिसे वैदिक गणित का ज्ञान होगा वह इन सवालों को चुटकियों में हल कर सकता है। लेकिन इसके लिए अच्छे अभ्यास की जरूरत भी होती है, जिसने ये अभ्यास कर लिया उसके लिए गणित कुछ भी नहीं है।

क्या है वैदिक गणित? नहीं बन पाया पाठ्यक्रम का हिस्सा-

जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ जी ने 1957 में इसकी रचना की बाद में 1965 में उन्होंने इसको किताब के रूप में छपवाया था इसमे उन्होंने 16 श्लोक के माध्यम से अंकगणित की सभी गरणा को करने का दावा किया यानी यह बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन को 2 सेकंड में करने की विधि है। उन्होंने वेदों में हजारों वर्ष पूर्व वैदिक गणित विषय पर अनेक शोध और औपचारिक वार्तालाप का संकलन किया और फिर यह किताब छपवाई थी। भारत में आज वैदिक गणित कई कारणों से पढ़ाई का हिस्सा नहीं है उसका सबसे बड़ा कारण सेकुलरिज्म के नाम पर हुई राजनीति है।

दरअसल, भारत की वैदिक गणित को  अमेरिकी संस्थानों के टीचर पढ़ाते हैं विदेशों में कई देशों में वैदिक गणित को विषय के रूप में शामिल किया जा चूका है। लेकिन हमारे पूर्वजों का यह ज्ञान सेकुलररिज्म की नजर से फिट नहीं बैठा और इसे कभी पाठ्यक्रम का कभी हिस्सा नहीं बनाया गया। हालांकि अब देश में वैदिक गणित के महत्व को समझा जा रहा है। कई राज्यों में इसे पाठ्यक्रम में जोड़ने के लिए भी कार्य किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अब इस बात पर चर्चा की है। उम्मीद है कि लोग अब वैदिक गणित के महत्व को समझने लगेंगे।

वैदिक गणित क्या वाकई में कठिन है?

वैदिक गणित के सूत्र बहुत आसानी से समझ आते हैं। उनका अनुप्रयोग सरल है तथा सहज ही याद भी हो जाते हैं। सारी प्रक्रिया मौखिक हो जाती है। ये सूत्र गणित की सभी शाखाओं के सभी अध्यायों में सभी विभागों पर लागू होते हैं। शुद्ध अथवा प्रयुक्त गणित में ऐसा कोई भाग नहीं जिसमें उनका प्रयोग न हो। अंकगणित, बीजगणित, रेखागणित समतल तथा गोलीय त्रिकाणमितीय, समतल तथा घन ज्यामिति (वैश्लेषिक), ज्योतिर्विज्ञान, समाकल तथा अवकल कलन आदि सभी क्षेत्रों में वैदिक सूत्रों का अनुप्रयोग समान रूप से किया जा सकता है।

वास्तव में स्वामीजी ने इन विषयों पर सोलह कृतियों की एक श्रृंखला का सृजन किया था, जिनमें वैदिक सूत्रों की विस्तृत व्याख्या थी। दुर्भाग्य से सोलह कृतियाँ प्रकाशित होने से पूर्व ही काल-कवलित हो गईं तथा स्वामीजी भी ब्रह्मलीन हो गए। फिर भारत में ऐसी कोई सोच भी पैदा नहीं हुई जो स्वामी जी के इस प्रयास को आगे बढ़ाता बस कुछ लोग ही हैं जो आज इन वैदिक सूत्रों का इस्तेमाल कर दिमाग को ज्यादा तेज और मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। यहां तक कि विदेशी विश्वविद्यालयों ने इस वैदिक की उपयोगिता को समझा है।

बता दें कि छोटी उम्र के बच्चे भी सूत्रों की सहायता से प्रश्नों को मौखिक हल कर उत्तर बता सकते हैं। वैदिक गणित का संपूर्ण पाठ्यक्रम प्रचलित गणितीय पाठ्यक्रम की तुलना में काफी कम समय में पूर्ण किया जा सकता है। वैदिक गणित गणना की ऐसी पद्धति है, जिससे जटिल अंकगणितीय गणनाएं अत्यंत ही सरल, सहज व त्वरित संभव हैं। आजकल आप ऑनलाइन टुटोरिअल के माध्यम से वैदिक गणित सीख सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से वैदिक गणित का ज्ञान अर्जित कर सकते हैं।

मानसून 2024: रिकॉर्ड तोड़ बारिश, बढ़ते तापमान ने जलवायु परिवर्तन के खतरों को किया उजागर
दरभंगा बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12578 हुई दुर्घटनाग्रस्त
स्वास्थ्य विभाग का चिकित्सा अधिकारियों को बड़ा तोहफा, अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक पदों पर हुए प्रमोशन, एसडीएसीपी का भी शीघ्र मिलेगा लाभ
मोटोरोला ने लॉन्च किया Razr 50
क्यों बढ़ रही है बांझपन की समस्या और क्या हो सकते है इसके उपचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article चारधाम यात्रा 2022: रहने-खाने के लिए होगा रेट निर्धारण, जाम लगने की स्थिति में यात्रियों का रखा जाएगा ध्यान
Next Article उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं: मुख्यमंत्री
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
Uttarakhand News
July 11, 2025
उत्तराखंड में बिना पंजीकरण प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों पर लगेगी लगाम, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किया सख्त आदेश
Uttarakhand News
July 11, 2025
मानसूनी आपदाओं से निपटने के लिए बागेश्वर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार: जिलाधिकारी आशीष भटगांई
Uttarakhand News बागेश्वर
July 11, 2025
प्रशासन का रौद्ररूप देख दोड़ने लगी वर्षों से दबी भूमि फर्जीवाड़े की फाईलें; पुलमा देवी के नाम चढाई भूमिधरी
Uttarakhand News
July 9, 2025

खबरें आपके आस पास की

राष्ट्रीय समाचार

मोटोरोला ने लॉन्च किया रेज़र 50 अल्ट्रा

July 8, 2024
राष्ट्रीय समाचार

इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए भारत बना सबसे बड़ा बाजार

May 1, 2024
राष्ट्रीय समाचार

सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, SMS और डिजिलॉकर से कर सकेंगे डाउनलोड

April 27, 2024
राष्ट्रीय समाचार

वित्त-वर्ष 2024 में केप्री ग्लोबल कैपिटल ने 94,000 ग्राहकों को नई कार के लिये दिया 10,000 करोड़ से अधिक का लोन

April 12, 2024
राष्ट्रीय समाचार

CBSE RESULT: पिछले साल 12 मई को घोषित किए गए थे रिजल्ट, इस साल का यह है अनुमान

March 15, 2024
सीबीएसई
राष्ट्रीय समाचार

सीबीएसई 10 हिंदी का पेपर खत्म, कैसे थे सवाल स्टूडेट्स ने बताया

February 21, 2024
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate