Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: गोपेश्वर: प्रेम संबंधों के चलते पत्नी ने पति की हत्या कर शव को खाई में फैंका
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > चमोली > गोपेश्वर: प्रेम संबंधों के चलते पत्नी ने पति की हत्या कर शव को खाई में फैंका
Uttarakhand Newsचमोली

गोपेश्वर: प्रेम संबंधों के चलते पत्नी ने पति की हत्या कर शव को खाई में फैंका

Last updated: June 5, 2020 3:37 pm
Debanand pant
Share
3 Min Read
SHARE

कथित प्रेम संबंधों के चलते पत्नी ने पति की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया। दो माह बाद आरोपितों की निशानदेही पर राजस्व पुलिस ने मृतक के पैर का हिस्सा बरामद किया है। हत्या के आरोप में महिला व उसका प्रेमी गिरफ्तार किया गया है।

घटना 29 जुलाई 2018 की है। राजस्व पुलिस के अनुसार विकासखंड दशोली के पाणा गांव में गुड्डू सिंह (44 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह मूल निवासी करछो जोशीमठ वर्तमान निवासी पाणा घर से लापता था। मामले की गुमशुदगी 20 सितंबर को राजस्व पुलिस पटवारी गौंणा में दर्ज कराई गई।

गुमशुदगी के इस मामले में राजस्व विभाग ने राजस्व उप निरीक्षक नंदप्रयाग हरीश भंडारी व राजस्व उप निरीक्षक गौंणा नीरज स्वरूप के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई थी। सूचना के आधार पर राजस्व पुलिस टीम को लापता गुड्डू सिंह की पत्नी तुलसी देवी ( 31 वर्ष) की स्थिति संदिग्ध लगी।

पुलिस ने तुलसी देवी से पूछताछ की, तो मामले में प्रेम संबंधों के चलते हत्या के राज का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि तुलसी देवी के खिलाफ सिंह (36 वर्ष) निवासी पाणा से कथित प्रेम संबंध थे, लेकिन इस प्रेम में उसका पति गुड्डू आड़े आ रहा था।

29 जुलाई की रात को जब खिलाफ सिंह प्रेमिका तुलसी देवी के घर मिलने आया तो इस दौरान घर के ही एक कमरे में सो रहे गुड्डू ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। तुलसी व खिलाफ सिंह ने गुड्डू का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की समस्या थी।

लिहाजा मध्य रात्रि को दोनों ने गांव के बीचो बीच घर से शव को कंधे में लादकर एक किमी दूर पनडुंगरा गदेरे में फेंक दिया। आरोपितों के बयानों के आधार पर राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ पनडुंगरा गदेरे की खाई में सर्च अभियान चलाया, जहां राजस्व पुलिस को मानव का एक पैर मिला है।

इसके अलावा मृतक के कपड़े भी घटनास्थल से मिले हैं। राजस्व पुलिस उप निरीक्षक नंदप्रयाग हरीश भंडारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया कि मृतक पाणा गांव में घर जंवाई था।

आरोपित खिलाफ सिंह की पत्नी को भी इन प्रेम संबधों का पता था। वह दो साल से पति से अलग मायके में रह रही थी। राजस्व पुलिस मामले में बरामद पैर कंकाल को डीएनए की कार्रवाई कर रहा है। बताया गया कि मृतक के दो बच्चे हैं। ')}

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल
अब तक 26,000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी — मुख्यमंत्री धामी बोले, पारदर्शिता हमारी पहचान
दीपावली पर हाई अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएं
दीपावली पर वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने को परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान
खुशखबर: देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article विजय हजारे ट्राफी में उत्तराखंड ने मिजोरम को 152 रनों से हराया, दुसरे स्थान पर फिर बनाई जगह
Next Article naini saini airport देश के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट नैनी सैनी उड़ान के लिए तैयार, तस्वीरें देखिए
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी : खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक
Uttarakhand News
October 17, 2025
एम्स में रोपे गए औषधीय व धार्मिक महत्व के पौधे
Uttarakhand News
October 17, 2025
प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी
Uttarakhand News
October 17, 2025
दीपावली सिर्फ रोशनी का नहीं, आत्मनिर्भरता का पर्व है
Uttarakhand News
October 17, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य सडक सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

October 15, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी का चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्ग से व्यापक दौरा-ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

October 15, 2025
Uttarakhand News

प्रथमबार महिला स्वंय सहायता समूह से पार्किंग संचालन; महिला सशक्तीकरण बनाने की ओर एक अभिनव प्रयास

October 15, 2025
Uttarakhand News

प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ

October 15, 2025
Uttarakhand News

प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और निम्न गुणवत्ता की औषधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई जारी

October 14, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ

October 14, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate