कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में हिमस्खलन में 3 जवान शहीद होनी की खबर है। मिली जानकरी के अनुसार हिमस्खलन की घटना में कई जवान दब गए थे, जिसमे से 3 सेना के जवान शहीद हो गए जबकि 1 जवान घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के समीप माछिल सेक्टर में बर्फ की एक विशाल चट्टान सेना के शिविर पर आ गिरी, जिससे कुछ सैनिक उसमें फंस गए। जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया।
हिमस्खलन माछिल की सेना पंडी गली में आया जिसमें 21 राजपूत के जवान चपेट में आ गए। एक जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। घायल जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है। खबर के मुताबित सेना के कुछ जवानों को हलकी चोटें भी आई। ')}