ऋषिकेश के नगर निगम के वार्ड के चुनाव में एक दंपती विजयी रहा। वार्ड संख्या 23 से विकास तेवतिया और वार्ड संख्या 24 से तनु विकास तेवतिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते हैं। नगर निगम में इस बार तेवतिया दंपती एक साथ प्रतिनिधित्व करेंगे। दम्पति की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि 84 (मेयर-चेयरमैन) सीट में 20 सीट भाजपा और 16 सीट निर्दलीय ने जीत ली है। वहीं, 14 सीट कांग्रेस ने कब्जाई। वार्ड-सदस्य सीट में निर्दलीयों का दबदबा है। कुल 1064 सीट में से 359 सीटों पर निर्दलीय, 142 सीटों पर भाजपा और 91 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के एक-एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। एक सीट उक्रांद को हासिल हुई है।
आज सुबह 8 बजे उत्तराखंड में 84 नगर निकायों के लिए मतपेटियों में बंद 1148 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलना शुरू हो गया था। देर रात तक चुनाव के पूरे नतीजे सामने आने की उम्मीद है।
मेयर पद की ख़ास पदों पर अपडेट-
देहरादून में चौथे राउंड के बाद भाजपा के सुनील उनियाल गामा की कुल बढत 6409 वोट। कांग्रेस प्रत्याशी दिनश अग्रवाल दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम सीट पर मेयर पद पर कांग्रेस के सुमित हृदयेश भाजपा के जोगेंद्र सिंह रौतेला से आगे निकले।
कोटद्वार में मेयर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता नेगी आगे चल रही हैं।
ऋषिकेश में भाजपा प्रत्याशी भाजपा की पूनम ममगाईं 10 हजार वोटों से आगे।
काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी ऊषा चौधरी आगे चल रही हैं।
रुद्रपुर में भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी रामपाल लगभग आगे।
हरिद्वार में कांग्रेस की मेयर महिला प्रत्याशी अनीता शर्मा आगे चल रही हैं। ')}