पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण बेहद तेजी से पांव पसार रहा है। अब दुनिया के 200 देशों के पांच लाख तीस हजार से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में हैं और कुल 24,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यूरोप महाद्वीप में सबसे ज्यादा 2.5 लाख मामले सामने आये हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा संख्या अकेले इटली और स्पेन में है।
अमेरिका पर पड़ी सबसे बड़ी मार-
अमेरिका पर कोरोना वायरस की सबसे बड़ी मार पड़ी है, हालांकि यहां इस वायरस से मरने वालों का प्रतिशत बेहद कम है लेकिन ज्यादा से ज्यादा लोगों में संक्रमण होने से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जायेगा। यहां पर सबसे अधिक 85,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका में बृहस्पतिवार को 13,968 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। यहां अब तक 1,300 मौतें हुई हैं। अभी 82,426 लोगों का इलाज चल रहा है वहीं, मात्र 2,000 लोग इस संक्रमण से सही हुए हैं।
स्पेन में स्थिति बेहद खराब–
इटली (8,200 मौत) के बाद इस महामारी से सबसे ज्यादा 4,365 मौत स्पेन में हुई हैं। स्पेन में कोरोना संकट बेहद चिंताजनक बना हुआ है, अब डॉक्टर और अस्पताल की कमी से स्पेन त्रस्त हो गया है। यहां सरकार को इस संक्रमण को धीमा करने का कोई उपाय नहीं दिख रहा है। इसके चलते सरकार को होटलों को अस्पतालों में और मैड्रिड के आइस रिंक को अस्थायी कब्रिस्तान में तब्दील करना पड़ा है।
भारत में 727 मामलों की पुष्टि-
भारत में लॉकडाउन चलते कोरोना के मामलों में थोड़ी राहत है लेकिन नए मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अब तक 727 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 20 लोगों की मौत हुई है। सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज के एलान के बाद शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 927.95 अंक बढ़कर 30,874.72 के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 326.40 अंक के उछाल के साथ 8967.85 के स्तर पर खुला।
')}