दर्शकों की मांग पर एक दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण होगा। दूरदर्शन शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः शुरू करेगा। इसका पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा। इसके अलावा महाभारत के बारे में भी विचार चल रहा है। फिलहाल रामायण का प्रसारण शुरु करने का फैसला किया गया है। 1987-88 में रामायण और महाभारत को लोग बड़े ही चाव से देखते थे। कहा जाता है कि उस दौर में अफसर से लेकर नेता तक किसी से मिलना तो क्या किसी का फोन भी उठाना पसंद नहीं करते थे। 78 एपिसोड वाले रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों और गलियों में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा छा जाता था।
जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः @DDNational पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा । pic.twitter.com/AJMPxDPXwl
— Doordarshan National (@DDNational) March 27, 2020
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में फिलाहल बाहर कर्फ्यू जैसे हालात हैं ऐसे में लोग घरों में रहकर अलग-अलग तरीकों से अपना वक्त काट रहे हैं, मनोरंजन इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस की चोट पड़ी है तकरीबन सभी टीवी चैनल्स शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने के लिए मजबूर हैं, ऐसे में लोग बच्चों के साथ रामायण देख सकते हैं, आपके लिए रामायण जरुर रिपीट टेलीकास्ट होगा लेकिन बच्चों के लिए यह एकदम नया होगा, इसलिए अपने अपने बच्चों रामायण जरुर दिखाएं।