उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज 23 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1560 हो गई है। आज देहरादून में 6 मरीज मिले हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री मौजूद नहीं है, हरिद्वार के 3 लोग पॉजिटिव पाए गए जो दिल्ली से लौटे थे।
इसके अलावा नैनीताल जिले में भी 6 मामले सामने आये हैं जिसमे चार लोग मुंबई से लौटे हैं, दो लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है। पौड़ी गढ़वाल में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया जो हाल ही में मुंबई से लौटा था।
टिहरी गढ़वाल में 2 केस मिले दोनों व्यक्ति महाराष्ट्र से लौटे हैं, उधम सिंह नगर के चार मामले पाए गए जिनकी अलग-अलग जगहों की ट्रैवल हिस्ट्री है, उत्तरकाशी में भी एक कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज मिला है जो हाल ही में नॉएडा उत्तर प्रदेश से लौटा है।
उत्तराखंड में आज दो कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत खबर है, कोरोना से मरने वालो की संख्या अब 15 हो गई है, प्रदेश में अब तक 808 मरीज ठीक हो गए हैं।
रैबार उत्तराखंड के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें