पब्जी मोबाइल गेम (PUBG Mobile) भारत में एक बार फिर वापसी करने जा रहा है। सितंबर में बैन लगने के बाद सिर्फ दो महीने में ही पब्जी गेम भारत में वापसी करने वाला है। दरअसल, भारत में इस गेम को लेकर दीवागनी इतनी ज्यादा थी कि पब्जी ने इसे भारत में भारतीय वर्जन और कुछ बदलावों के साथ फिर से लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लिए डेटा सम्बन्धी सभी शर्तें भारत के हिसाब से लागू होंगी। लगातार खबरें आने के बाद PUBG खेलने वाले अब बेसब्री से अपने फेवरेट गेम के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
ज़ी न्यूज़ की खबर के अनुसार, PUBG की पेरेंट कंपनी क्राफ्टन ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ इस नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है। डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर भारत सरकार के नियमों के हिसाब से सेटअप तैयार किया जा रहा है। भारतीय वर्जन के साथ इसमें अलग से ईस्पोर्ट्स सिन बनाया गया है। यह वर्जन एक अपडेट वर्जन होगा। रिलॉन्च हो रहा इंडियन वर्जन, ग्लोबल वर्जन से अलग होगा। इस बार PUBG खेलने के लिए यूजर को नए वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा। ये प्रोसेस भारतीय यूजर्स के डेटा को प्रोटेक्ट करने के लिए ही शुरू किया जा रहा है।
पुरानी आईडी करेगी काम-
इनसाइडर स्पोर्ट्स के मुताबिक पबजी मोबाइल इंडिया (PUBG Mobile Users) में यूजर्स की पुरानी आईडी ही काम करेगी। गेम खेलने वालों को अलग से आईडी बनाने की जरूरत नहीं होगी। PUBG Global में अब तक इस्तेमाल हो रही आईडी से ही इंडियन वर्जन भी चलेगा।
ये हो सकते हैं बदलाव-
स्पोर्ट्स कीड़ा वेबसाइट के अनुसार नये इंडियन वर्जन पबजी गेम में थोड़ा बहुत बदलाव भी होंगे जिसमे मौजूद कैरेक्टर्स अब पूरी तरह कपडे पहने हुए रहने वाले हैं। हिट इफेक्ट अब हरा कर दिया गया है, साथ ही जवान खिलाडियों के लिए गेमिंग की सही आदत बनाने के लिए लिमिट लगाई जाएगी।
फेसबुक पर टीजर देख यूजर्स ने जताई ख़ुशी-
पबजी मोबाइल द्वारा फेसबुक पेज पर गेम की वापसी से जुड़े कई सारे टीजर अपलोड किये गए। इन क्लिप्स में भारत के प्रसिद्ध पब्जी प्लेयर्स को दिखाया गया है। यूर्जस में पब्जी के भारत में लौटने पर ख़ुशी जताई गई है।