गुरूवार उत्तराखंड के चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की मैक्स गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। चारों शवो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस अधिकारियों ने समाचार एजेसी आरएनएस को बताया कि बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतो से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे।
इसी बीच पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारो की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। मैक्स कि गिरते ही वहां होली के गीत चीख पुकार में बदल गये। दुर्घटना की सूचना किसी ने थाना पुलिस को दी तो सूचना पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और सभी को खाई से बाहर निकाला पर तब तक एक होल्यार दम तोड़ चुका था। उसके बाद तीन युवकों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों के नाम-
1. अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह
2. रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह,
3. बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह
4. संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह
सभी बिसौणा गांव के निवासी
घायलों के नाम- भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह।