कोरोना वायरस ने अमेरिका में कोहराम मचा दिया है। एक दिन में ही रिकॉर्ड 10 हजार नए मामले सामने आए हैं, यह संख्या अमेरिका में कोरोना वायरस की भयावह तस्वीर बयां कर रही है। कोविड-19 के नए मामलों के आंकड़े रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 34000 को पार कर गई है।
रविवार को 9,339 मामले सामने आए, अब तक कुल 34,717 लोग यहां इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 451 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका ने प्रभावित इलाकों में आपात चिकित्सकीय केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं, बता दें कि अमेरिका पहले ही देश में आपातकाल की घोषणा कर चूका है चीन की तर्ज पर अमेरिका भी आपातकाल अस्पताल बनाने में जुट गया है।
सोशल डिस्टेंसिंग जरुरी-
संक्रमित देशों की मानें तो इससे बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे प्रभावी उपाय है। दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों ने देशवाशियों को सोशल डिस्टेंसिंग करने के लिए कहा है। भारत सरकार ने भी कई कदम उठाएं हैं, प्रभावित शहरों को लॉकडाउन किया गया है साथ ही कई राज्यों ने भी पूरी तरह लॉकडाउन करने का फैसला किया है।
दुनिया में 3,38,000 से ज्यादा लोग संक्रमित-
कोरोना वायरस से पीड़ित देशों में चीन के बाद इटली, अमेरिका, स्पेन, जर्मनी, ईरान, फ़्रांस, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन, नीदरलैंड, नार्वे, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल, कनाडा, डेनमार्क और ब्राजील हैं। पूरी दुनिया में 3,38,000 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 14,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं, करीब 1 लाख लोग इस संक्रमण से रिकवर कर चुके हैं। भारत में अभी 395 मामले सामने आये हैं और सात लोगों की मौत हुई है।
दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देशों का हाल-
देश | कुल मामले | कुल मौतें |
चीन | 81,093 | 3,270 |
इटली | 59,138 | 5,476 |
अमेरिका | 34,717 | 451 |
स्पेन | 28,768 | 1,772 |
जर्मनी | 24,873 | 94 |
ईरान | 21,638 | 1,685 |
फ़्रांस | 16,018 | 674 |
द.कोरिया | 8,961 | 111 |
स्विट्जरलैंड | 7,474 | 98 |
ब्रिटेन | 5,683 | 281 |
नीदरलैंड | 4,204 | 179 |
ऑस्ट्रिया | 3,582 | 16 |
बेल्जियम | 3,401 | 75 |
नार्वे | 2,385 | 7 |
स्वीडन | 1,934 | 21 |
ऑस्ट्रेलिया | 1,629 | 7 |
पुर्तगाल | 1,600 | 14 |
बर्जील | 1,546 | 25 |
कनाडा | 1,470 | 20 |
डेनमार्क | 1,395 | 13 |