रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लाक में पेड़ पर गुलदार फंसे होने की घटना के बारे में चौकाने वाला तथ्य सामने आये हैं। वन विभाग की टीम के अनुसार जो गुलदार पेड़ पर फंसा था वो मादा गुलदार थी और उसकी उम्र करीब डेड से दो साल रही होगी। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि खेल खेल में ही मादा पेड़ पर चढ़ गयी होगी और पेड़ से लगे तार से फंस गयी। ये बात ग्रामीणों को पता चली तो हंगामा मच गया। हंगामे को देखकर साथी तेंदुआ भाग गया।
लेकिन बार बार वो तेंदुआ नजदीक जाने की कोशिश भी करता रहा था। कहा जा रहा है कि संभवतः वह मादा तेंदुए का नर साथी रहा होगा। वन विभाग की टीम के अनुसार पेड़ पर लटका तेंदुआ मादा प्रतीप होती है और उसकी उम्र करीब डेढ़ वर्ष होगी। रेस्क्यू टीम के पास ट्रैंक्यूलाइजर गन नहीं थी। इसके बाद ट्रैंक्यूलाइजर गन मंगाई गई। वन विभाग की टीम ने वहां से सबसे पहले भीड़ को हटाया।
चार घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने तार में फंसे तेंदुए को बेहोश किया और फिर पिंजरे में बंद किया अब घायल तेंदुए को इलाज के बाद अन्यत्र पार्क में छोड़ा जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अब कुछ दिन तक तेंदुए का साथी उस स्थान पर उसे ढूँढने के लिए आता रहेगा और उस रस्ते से अकेले निकलना अभी भी खतरनाक होगा
यह भी पढ़ें-देहरादून में वन विभाग ने पकडे 2 और बड़े कोबरा जहरीले सांप ')}