उत्तराखंड के एक ओर लाल ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। देवभूमि उत्तराखंड के लिए यह दुःखद खबर पंजाब के फिरोजपुर से आ रही है। जहां एक और देवभूमि के लाल ने देश की सेवा करते हुए वतन के लिए अपने प्राण का बलिदान दिया है। यमकेश्वर के सिल्डी गांव के आकाश भंडारी पंजाब के फिरोजपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आकाश 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। पुत्र के सेना में भर्ती होने के बाद आकाश के माता-पिता व परिजन काफी खुश थे। उनके पिता अजय भंडारी दिल्ली के एक केंद्रीय संस्थान में तैनात हैं, जबकि आकाश की माता गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनका दिल्ली के अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। उनका पार्थिव शरीद उनके गांव लाया जा रहा है। इस खबर से समूचे यमकेश्वर क्षेत्र में शोक शोक की लहर है। सेना के जवान की शहादत पर यम्केश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने गहरा दुख जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।