Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • पिथौरागढ़
    • उत्तरकाशी
    • टिहरी
    • चमोली
    • उधम सिंह नगर
    • हरिद्वार
    • बागेश्वर
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखंड संस्कृति
    • उत्तराखंड पर्यटन
    • उत्तराखंड इतिहास
    • चारधाम यात्रा
    • उत्तराखंड व्यजंन
    • जीवनशैली
    • उत्तराखंड मौसम
    • फोटो गैलरी
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
  • और
    • वायरल मेसेज
    • क्राईम
    • जॉब
    • राजनीति
    • अजब गजब
    • अर्न्तराष्ट्रीय
  • Donate
Reading: 117वीं जयंती पर याद किये गए प्रकृति के सुकुमार कवी सुमित्रा नंदन पन्त
Share
Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
  • देहरादून
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • राष्ट्रीय समाचार
  • राजनीति
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
Search
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
  • देहरादून
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • राष्ट्रीय समाचार
  • राजनीति
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
Follow US
Raibaar Uttarakhand > Blog > उत्तराखंड संस्कृति > उत्तराखंड इतिहास > 117वीं जयंती पर याद किये गए प्रकृति के सुकुमार कवी सुमित्रा नंदन पन्त
उत्तराखंड इतिहास

117वीं जयंती पर याद किये गए प्रकृति के सुकुमार कवी सुमित्रा नंदन पन्त

May 21, 2017
Share
sumitra nandan pant

प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रा नंदन पंत को 117वीं जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 20 मई शनिवार को पंत पार्क में उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रा नंद पंत ने अपनी कवि के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन किया। कविता के क्षेत्र में किए गए उनके सृजन को हमेशा याद रखा जाएगा। उत्तराखंड जैसी प्राकृतिक सुन्दर धरा जन्म लेने का उनके जीवन पर बड़ा गहरा असर पड़ा नदी, बर्फ, पुष्प, लता, भंवरा गुंजन, उषा किरण, शीतल पवन, तारों की चुनरी ओढ़े गगन से उतरती संध्या ये सब तो सहज रूप से काव्य का उपादान बने। निसर्ग के उपादानों का प्रतीक व बिम्ब के रूप में प्रयोग उनके काव्य की विशेषता रही। उनका व्यक्तित्व भी आकर्षण का केंद्र बिंदु था, गौर वर्ण, सुंदर सौम्य मुखाकृति, लंबे घुंघराले बाल, उंची नाजुक कवि का प्रतीक समा शारीरिक सौष्ठव उन्हें सभी से अलग मुखरित करता था

 

जीवन परिचय-

पंत जी का जन्म अल्मोड़ा ज़िले के कौसानी नामक ग्राम में 20 मई 1900 ई. को हुआ। जन्म के छह घंटे बाद ही उनकी माँ का निधन हो गया। उनका लालन-पालन उनकी दादी ने किया। उनका प्रारंभिक नाम गुसाई दत्त रखा गया। वे सात भाई बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा में हुई। 1918 में वे अपने मँझले भाई के साथ काशी आ गए और क्वींस कॉलेज में पढ़ने लगे। वहाँ से माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण कर वे इलाहाबाद चले गए। उन्हें अपना नाम पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने अपना नया नाम सुमित्रानंदन पंत रख लिया। यहाँ म्योर कॉलेज में उन्होंने बारवीं में प्रवेश लिया।

1921 में असहयोग आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के भारतीयों से अंग्रेजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, न्यायालयों एवं अन्य सरकारी कार्यालयों का बहिष्कार करने के आह्वान पर उन्होंने महाविद्यालय छोड़ दिया और घर पर ही हिन्दी, संस्कृत, बँगला और अंग्रेजी भाषा-साहित्य का अध्ययन करने लगे।इलाहाबाद में वे कचहरी के पास प्रकृति सौंदर्य से सजे हुए एक सरकारी बंगले में रहते थे। उन्होंने इलाहाबाद आकाशवाणी के शुरुआती दिनों में सलाहकार के रूप में भी कार्य किया। उन्हें मधुमेह हो गया था। उनकी मृत्यु 28 दिसम्बर 1977 को हुई। ')}

Debanand pant May 21, 2017
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article hemkund sahib बर्फ काटकर 30 जांबाज जवानों ने 19 दिन में खोला हेमकुंड साहिब का पैदल रास्ता
Next Article body recover from rever शनिवार को रेसक्यू ऑपरेशन के दौरान नदी से बरामद हुआ 5 साल की प्रियंका का शव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी

देश के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी भी शामिल
उत्तराखंड समाचार
गुप्तकाशी के आस पास के क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण के लिए वाहन रवाना किया
उत्तराखंड समाचार
नैनीताल: प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन
उत्तराखंड समाचार
मुख्यमंत्री ने किया रामनगर में 10062.02 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड समाचार
मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की, प्रोत्साहित किया
उत्तराखंड समाचार
आरईपीएल (REPL) उत्तराखंड के 18  शहरी स्थानीय निकायों के विकास के लिए मास्टर प्लान  तैयार करेगा
उत्तराखंड समाचार
केंद्र सरकार ने फार्मा कंपनियों पर देशभर में बड़ी कार्रवाई की
उत्तराखंड समाचार
जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को किया गौरवान्वित
उत्तराखंड समाचार रुद्रप्रयाग

Stay Connected

22.3k Followers Like
1k Followers Follow
45 Followers Pin
550 Followers Follow
10.5k Subscribers Subscribe
Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
Follow US

@Copyright 2017-2022 Raibaar Uttarakhand.

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?