Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: शिक्षक के तबादले पर रो पड़ी पूरी केलसु घाटी, ढोल-दमाऊं पर दी शानदार विदाई, तस्वीरें भावुक कर देंगी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तरकाशी > शिक्षक के तबादले पर रो पड़ी पूरी केलसु घाटी, ढोल-दमाऊं पर दी शानदार विदाई, तस्वीरें भावुक कर देंगी
Uttarakhand Newsउत्तरकाशी

शिक्षक के तबादले पर रो पड़ी पूरी केलसु घाटी, ढोल-दमाऊं पर दी शानदार विदाई, तस्वीरें भावुक कर देंगी

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उत्तरकाशी: छात्र के जीवन में एक शिक्षक भगवान के समान होता है। धीरे-धीरे दोनों के बीच एक परिवार सा रिश्ता बन जाता है। हमारे पहाड़ों पर तो यह रिश्ता और भी खास होता है। उत्तरकाशी राईका भंकोली में शिक्षक आशीष डंगवाल की विदाई के समय सारे छात्र फूट-फूट कर रो पड़े, इस दौरान केलसु घाटी के ग्रामीण, बच्चों के अभिभावक और अन्य लोगों के आंखों में आंसु आ गए। शिक्षक आशीष भी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

शिक्षक आशीष ने तस्वीरों के साथ अपनी लिखा- ”मेरी प्यारी केलसुघाटी, आपके प्यार, आपके लगाव, आपके सम्मान, आपके अपनेपन के आगे, मेरे हर एक शब्द फीके हैं। सरकारी आदेश के सामने मेरी मजबूरी थी मुझे यहां से जाना पड़ा, मुझे इस बात का बहुत दुख है ! आपके साथ बिताए 3 वर्ष मेरे लिए अविस्मरणीय हैं भंकोली, नौगांव, अगोडा, दंदालका, शेकू, गजोली, ढासड़ा, के समस्त माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने जो स्नेह बीते वर्षों में मुझे दिया मैं जन्मजन्मांतर के लिए आपका ऋणी हो गया हूँ। मेरे पास आपको देने के लिये कुछ नहीं है, लेकिन एक वायदा है आपसे की केलसु घाटी हमेशा के लिए अब मेरा दूसरा घर रहेगा, आपका ये बेटा लौट कर आएगा। आप सब लोगों का से शुक्रियादा । मेरे प्यारे बच्चों हमेशा मुस्कुराते रहना। आप लोगों की बहुत याद आएगी।”

ग्रामीणों ने शिक्षक को ढोल-दमाऊं के साथ शानदार विदाई दी। दरअसल, शिक्षक आशीष डंगवाल तीन साल पहले उत्तरकाशी के बेहद दुर्गम इलाके भटवाड़ी ब्लॉक के केलसु घाटी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज भंकोली में एलटी टीचर के पद पर आये थे । हाल ही में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में आशीष ने प्रथम स्थान हासिल किया, जिसके फलस्वरूप उनका वहां से तबादला हो गया ।

विदाई कार्यक्रम के दौरान पहले स्कूल में बच्चे उनसे लिपटकर रो पड़े। उसके बाद ग्रामीण भी आशीष को वहां से ना जाने की बात कह रहे थे, वहीं, शिक्षक आशीष भी ग्रामीणों से फिर घाटी में लौटने का वादा करते भावुक हो गए । क्या बूढ़े… क्या जवान… क्या बच्चे… हर व्यक्ति की दशा एक तरह थी। आशीष डंगवाल मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के श्रीकोट गांव के रहने वाले हैं, आशीष का कहना है कि केलसु घाटी के लोगों ने जो प्यार और स्नेह उन्हें दिया, वो मेरे जीवन में अस्मरणीय रहेगा । मैं जीवन पर्यन्त घाटी के लिए काम करूँगा और घाटी हमेशा के लिए मेरा दूसरा घर होगा। सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखकर हर शख्स यही कह रहा था वाह! शिक्षक हो तो ऐसा। छात्र और ग्रामीणों के ये आंसू शिक्षक की मेहनत और लगन को दर्शाता है। मात्र तीन साल के कार्यकाल के दौरान आशीष डंगवाल ने हर किसी के दिल में जो जगह बनाई वह उनके उज्जवल भविष्य की और इशारा करता है, शुभकामनाएं ।

आप भी देखिए तस्वीरें जो शिक्षक आशीष डंगवाल द्वारा शेयर की गई हैं==

हमारी ऐप्लिकेशन “रैबार उत्तराखंड” को गूगल प्ले स्टोर से 👉 यहां क्लिक कर डाउनलोड करें ।

')}
चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट: बारिश की वजह से देरी से होगा टॉस, फिलहाल अच्छी खबर
Next Article उत्तरकाशी में ट्रॉली की तार से बड़ा हादसा टला, पत्थर पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate