उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ सुरकंडा देवी मंदिर में मां सुरकंडा का जागरण और विशाल भंडारा 23 मई को आयोजित किया जाएगा। सुरकंडा जागरण समिति दिल्ली के सदस्य नित्यानंद गैरोला ने बताया कि समिति की ओर से प्रतिवर्ष सुरकंडा देवी मंदिर में जागरण और विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन गंगा दशहरा के पावन पर्व पर 23 मई को होगा।
उन्होंने बताया कि 23 मई को सायं 4 बजे ढोल-दमौ के साथ भक्त पदयात्रा के साथ कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर के लिए प्रस्थान करंेगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष मोहवत सिंह राणा होंगे। भंडारा रात्रि 8 बजे होगा। चुन्नी भेंट ब्लाॅक प्रमुख चंबा आनंदी नेगी द्वारा किया जाएगा। जागरण रात्रि दस बजे से शुरु होगा। जागर और भजन जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और मंजू सुंद्रियाल द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। 24 मई को मां का आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरण होगा।
इस कार्यक्रम के आयोजन में श्री सुरकंडा देवी मंदिर प्रबंधन समिति कद्दूखाल का विशेष सहयोग रहेगा। जागरण में सुरकंडा जागरण समिति दिल्ली के अध्यक्ष विजय सिंह राणा, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, महासचिव शिव सिंह रावत, सचिव ज्ञान चंद रामोला, कोषाध्यक्ष शीशराम उनियाल समेत भक्त बड़ी तादात में शामिल होंगे। ')}