गृह मंत्रालय के आदेश के बाद उत्तराखंड सरकार ने प्रवासियों की सुरक्षित वापसी के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जैसे कि केंद्र द्वारा गाईडलाइन भी बनाई गई है उसी के तहत प्रवासियों की वापसी भी होनी है। सबसे पहले पंजीकरण का कार्य किया जाना है। राज्य सरकार ने इसके लिए प्रवासी पंजीकरण वेबसाइट भी लांच कर दी है। जिसमें सभी प्रवासियों को अपनी जानकारी देनी आवश्यक होगी। विदित हो कि लाॅकडाउन की सबसे ज्यादा मार इन्हीं प्रवासियों पर पड़ी है।
हजारों प्रवासी ऐसे हैं जिन्हें खाने-पीने के भी लाले पड़ रहे हैं। ऐसे लोग परेशान होकर बार-बार राज्य सरकार और अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से इनकी घर वापसी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। राज्य सरकार के सामने प्रवासियों को लाने के लिए कई नजरिये से सोचना पड़ रहा था। कुछ प्रवासियों और छात्र-छात्राओं को निकाला भी गया, प्रवासी उत्तराखंडियों की बहुत बड़ी संख्या होने की वजह से राज्य सरकार चाहते हुए भी इसके लिए ठोस योजना तैयार नहीं कर पा रही थी।
लेकिन अब केंद्र सरकार की अनुमति के बाद सरकार ने प्रवासियों की घर वापसी के लिए तेजी से काम कर रही है। आज मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि राज्य सरकार सभी प्रवासियों की उत्तराखंड वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रवासियों को यह भी विश्वास दिलाया कि जो भी प्रवासी इस मुश्किल दौर में अपने उत्तराखण्ड, अपने घर आना चाहता है, उसकी वापसी के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने प्रवासियों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक भी शेयर किया है जिसमे प्रवासियों को अपनी जानकारी भरनी होगी। आप भी कहीं फंसे हैं तो यहां इस लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें। याद रहे इस फॉर्म में गलत जानकारी देने पर आपके खिलाफ कार्यवाही भी हो सकती है। इसलिए सही और सटीक जानकारी ही भरें।
https://t.co/IQNA0xVhNK << कृपया इस संशोधित लिंक का प्रयोग करें । https://t.co/OZ4eLh9xOc
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) April 30, 2020
फॉर्म में यह जानकारी भरनी होगी-
- सबसे पहले मुख्यमंत्री द्वारा दी गई वेबसाइट पर जाएं। या इस लिंक पर क्लिक करें👉प्रवासी रजिस्ट्रेशन
- अगर आप इस फॉर्म को खुद भर रहे हैं तो सेल्फ(SELF) पर क्लिक करें।
- सर्वप्रथम कांटेक्ट नंबर, इसके बाद एक केटेगरी भरनी होगी कि आप छात्र, मजदूर, प्रवासी हैं या अन्य।
- इसके बाद आपको डिक्लेरेशन भी देना होगा कि आपमें कोरोना के सिंप्टम्स हैं या नहीं।
- आपको अपना नाम, लिंग, उम्र और आधार नम्बर या फिर अन्य जैसे पेन कार्ड नंबर, dl नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको यह भी बताना होगा कि आरोग्य सेतु एप्प में आपको ग्रीन कलर मिला है या अन्य।
- इसके बाद आपको उत्तराखंड के बाहर जहाँ रह रहे हो वहां का अड्रेस भरना होगा। उसके बाद उत्तराखंड में अपने गाँव का।
- आखिर में आपको उत्तराखंड में एक परिजन या मित्र का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- रूल और रेगुलेशन पर सहमति देते हुए सब्मिट करना होगा।
- इसके बाद आपके फ़ोन पर एक OTP आएगा उसे दर्ज होते ही आपको मैसेज प्राप्त होगा। इसके बाद आपको राज्य सरकार की और से जारी निर्देश का इन्तजार करना होगा।
- नोट- मुख्यमंत्री द्वारा जो लिंक वेबसाइट दी गई है अत्यधिक लोड होने की वजह से कभी-कभी बंद हो रही ऐसे में प्रतीक्षा करें और फिर लॉगिन करें। साइट पर 30 अप्रेल को 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट तक मेंटनेंस का कार्य किया जा रहा था।