अल्मोड़ा बनकोटा मछौड़ के पास आज सुबह एक टाटा सूमो वाहन संख्या यूके 07-TB-3445 खाई में जा गिरा। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्कयू कर घायलो को भतरोंजखान अस्पताल में भर्ती कराया। वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई।
वाहन दुर्घटना के कारणों का पता नही चल सका है। मैक्स वाहन में सवार लोग दिल्ली से द्वाराहाट को जा रहे थे।जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 5:20 पर हुआ।
मृतक-
- शेर सिंह बिष्ट (60 ) पुत्र बहादुर बिष्ट निवासी कारचूली चिलियानौला रानीखेत
- तारा दत्त भट्ट (51 ) पुत्र शंकर दत्त भट्ट निवासी धनखल द्वाराहाट
घायल-
- प्रमोद भट्ट उम्र-37 वर्ष पुत्र स्व0 बंशीधर भट्ट निवासी धनखल द्वाराहाट
- श्रीमती किरन भट्ट उम्र-33 वर्ष पत्नी श्री प्रमोद भट्ट निवासी धनखल द्वाराहाट
- करन उम्र 04 वर्ष पुत्र प्रमोद भट्ट निवासी धनखल द्वाराहाट
- कमल पंत उम्र-23 वर्ष पुत्र स्व0 माधवानन्द पंत निवासी ग्राम कालीखोली द्वाराहाट
- श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट उम्र-58 वर्ष पत्नी शेर सिंह निवासी-कारचूली चिनियानोला रानीखेत।