भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत इन दिनों प्रदेश के 70 विधान सभा क्षेत्रो के “कार्यकर्ता संवाद ” कार्यक्रम के तहत तीसरे चरण में दूसरे दिन रामनगर से सल्ट विधानसभा के देघाट पहुंचे। यहां सल्ट विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संवाद किया दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में विकास कार्यो की बदौलत भाजपा शीर्ष पर पहुची है वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और दूरदर्शिता के कारण आज भारत विश्व में अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है।
भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज सल्ट विधानसभा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा डोल-नगारो के साथ रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया।
बंशीधर भगत ने कहा कि सल्ट क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के कर्मठ सिपाही और तेज तर्रार नेता स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना ने जो सपने देखें थे उनको पूरा करने का दयित्व अब भजपा पर है। उन्होंने कहा कि काल ने बेशक, एक चमकता सितारा जो हर वक़्त क्षेत्र के विकास के लिए किसी से भी भिड़ जाता था, हमसे छीन लिया, लेकिन आज जीना के सपनो को साकार करना उनके लिए सच्ची श्रदांजलि होगी। वह हमेशा सड़क से लेकर सदन तक जन हित के मुद्दों पर अक्रामक रहे और अपनी बात मनवाकर ही रहते थे।
केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये है केंद्र सरकार ने 12 सौ करोड़ की लागत से देवभूमि उत्तराखंड के चारधामों को जोड़ने के लिए ऑल वेदर रोड का कार्य प्रगति पर है जिससे भविष्य में उत्तराखंड में श्रद्धालुओं एवं पर्यटको का आवागमन बढ़ने के साथ लोगो को सुविधा भी मिलेगी।
भगत ने कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनावों हेतु कमर कसनें का आह्वान करते हुए घर घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यो व उपलब्धियों को जन जन पहुचाने के लिए कहा है। सल्ट पहुचने पर भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वर्गवासी सुरेंद्र जीना जी के पुत्र प्रतीक जीना ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
बता दें कि तय कार्यक्रम के अनुसार, अध्यक्ष भगत 25 फरवरी को लैंसडाउन विधानसभा के रिखणीखाल और अगले दिन 26 फरवरी को यमकेश्वर 27 फरवरी स्वर्गाश्रम से ऋषिकेश विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।