रुद्रप्रयाग : व्यवहार के धनी आदर्श अध्यापक राजकीय इण्टर कालेज रामाश्रम के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह रावत के आकस्मिक निधन होने पर क्षेत्र के लोगों ने दुःख व्यक्त किया है। ग्राम पंचायत बच्चवाड निवासी दर्शन सिंह रावत के निधन के समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
क्षेत्र के विधायक भरत सिंह चौधरी ने प्रधानाचार्य के निधन पर दुःख व्यक्त किया है उन्होंने लिखा “राजकीय इंटर कालेज रामाश्रम
के प्रधानाचार्य ग्राम पंचायत बच्चवाड के श्री दर्शन सिंह रावत जी निधन का दुःख द समाचार मिला। मैं भगवान से पुण्य शांति के प्रार्थना करता हूं। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शौकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति शांति शांति।