Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • पिथौरागढ़
    • उत्तरकाशी
    • टिहरी
    • चमोली
    • उधम सिंह नगर
    • हरिद्वार
    • बागेश्वर
    • अल्मोड़ा
    • चम्पावत
    • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखंड संस्कृति
    • उत्तराखंड पर्यटन
    • उत्तराखंड इतिहास
    • चारधाम यात्रा
    • उत्तराखंड व्यजंन
    • जीवनशैली
    • उत्तराखंड मौसम
    • फोटो गैलरी
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
  • और
    • वायरल मेसेज
    • क्राईम
    • जॉब
    • राजनीति
    • अजब गजब
    • अर्न्तराष्ट्रीय
  • Donate
Reading: सैना के गढ़ लैंसडाउन का इतिहास नही जाना तो फिर क्या जाना? अंग्रेजो ने बसाया था लैंसडाउन।
Share
Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
  • देहरादून
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • राष्ट्रीय समाचार
  • राजनीति
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
Search
  • होम
  • उत्तराखंड समाचार
  • देहरादून
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • राष्ट्रीय समाचार
  • राजनीति
  • हिलीवुड समाचार
  • उत्तराखंड क्रिकेट
Follow US
Raibaar Uttarakhand > Blog > उत्तराखंड पर्यटन > सैना के गढ़ लैंसडाउन का इतिहास नही जाना तो फिर क्या जाना? अंग्रेजो ने बसाया था लैंसडाउन।
उत्तराखंड पर्यटन

सैना के गढ़ लैंसडाउन का इतिहास नही जाना तो फिर क्या जाना? अंग्रेजो ने बसाया था लैंसडाउन।

February 17, 2017
Share
lansdowne

लैंसडाउन, उत्तराखण्ड के पौडी जिले में स्थित एक सुन्दर हिल स्टेशन है, जहाँ गढवाल रेजीमेंट नामक भारतीय सेना का मुख्यालय स्थित है। यह समुन्दरी तट से 1706 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। स्थानीय भाषा में इसे “कालुदंड” कहते हैं, जिसका अर्थ है “काली पहाडी”। 1887 में, भारत के वाइसरॉय रहे लोर्ड लैंसडाउन ने इस हिल स्टेशन की खोज की.

लैंसडाउन उत्तराखण्ड राज्य (भारत) के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक छावनी शहर है। उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1706 मीटर है। यहां की प्राकृतिक छटा सम्मोहित करने वाली है।

खोज:-

खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन को अंग्रेजों ने वर्ष 1887 में बसाया था। उस समय के वायसराय ऑफ इंडिया लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर ही इसका नाम रखा गया। वैसे, इसका वास्तविक नाम कालूडांडा है। यह पूरा क्षेत्र सेना के अधीन है और गढ़वाल राइफल्स का गढ़ भी है। आप यहां गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल और रेजिमेंट म्यूजियम देख सकते हैं। यहां गढ़वाल राइफल्स से जुड़ी चीजों की झलक पा सकते हैं। म्यूजियम शाम के 5 बजे तक ही खुला रहता है। इसके करीब ही परेड ग्राउंड भी है, जिसे आम टूरिस्ट बाहर से ही देख सकते हैं। वैसे, यह स्थान स्वतंत्रता आंदोलन की कई गतिविधियों का गवाह भी रह चुका है।

मौसम:-

यहां का मौसम पूरे साल सुहावना बना रहता है। हर तरफ फैली हरियाली आपको एक अलग दुनिया का एहसास कराती है। दरअसल, इस जगह को अंग्रेजों ने पहाड़ों को काटकर बसाया था। गढ़वाल रेजीमेंट का मुख्यालय होने के बाद यह क्षेत्र काफी फेमश हुआ

पर्यटन सुन्दरता:-

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस इलाके में देखने लायक काफी कुछ है। प्राकृतिक छटा का आनंद लेने के लिए टिप इन टॉप जाया जा सकता है। यहां से बर्फीली चोटी और मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। दूर-दूर तर फैले पर्वत और उनके बीच छोटे-छोटे कई गांव आसानी से देखे जा सकते हैं। इनके पीछे से उगते सूरज का नजारा अद्भुत प्रतीत होता है। साफ मौसम में तो बर्फ से ढके पहाड़ों की लंबी श्रृंखला दिखती हैं। पास में ही 100 साल से ज्यादा पुराना सेंट मैरीज़ चर्च भी हैं।

यहां की भुल्ला ताल बहुत प्रसिद्ध है। यह एक छोटी-सी झील है जहाँ नौकायन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। शाम को सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा संतोषी माता मंदिर से दिखता हैं। यह मंदिर लैंसडाउन की ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। वैसे, यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ताड़केश्वर मंदिर भी है। यह भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। इसे सिद्ध पीठ भी माना जाता है। यह पहाड़ पर 2092 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पूरा मंदिर ताड़ और देवदार के वृक्षों से घिरा है। यह पूरा इलाका खूबसूरत होने के साथ-साथ शांत भी है। सैलानी यहां पहाड़ चढ़ने, बाइकिंग, सायकलिंग जैसे साहसी खेलों के लिये भी आते हैं

यह स्थान वाकई मे लजवाब है जब यहां आवोगे तो जरूर कुछ न कुछ यहां से सीख कर जाओगे। यहां वो फौजी ट्रेन होता है जो कश्मीर की वांदियों मे दुष्मन से लोहा लेता है ओर जो भारत मां को अपनी मां समझता है । यहां से वो ललकार शुरू हुई थी जिस ललकार ने अंग्रेजो को भागने पर मजबूर कर दिया था। ')}

Debanand pant February 17, 2017
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article उत्तराखंड का लाल धर्मेन्द्र कुमार आंतकी मुठभेड़ मे शहीद गांव मे मातम
Next Article veer chandra singh garhwali वीर चन्द्र सिहं भण्डारी (गढ़वाली) ने किया था अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैनिक विद्रोह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी

कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास
उत्तराखंड समाचार
हरिद्वार रुड़की में अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई जारी
उत्तराखंड समाचार
महाराष्ट्र को 07 रनों से हराकर क़्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम उत्तराखंड, कप्तान एकता बिष्ट ने झटके चार विकेट
उत्तराखंड क्रिकेट
उत्तराखंड में अब स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार
उत्तराखंड समाचार
महानगर भाजपा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की
उत्तराखंड समाचार
उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, जबरदस्त खेल से खिलाड़ियों ने किया प्रभावित
उत्तराखंड क्रिकेट
क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक व अन्य दो युवकों को किया गया सम्मानित
उत्तराखंड समाचार
बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रातः 7:10 बजे खुलेंगे
चारधाम यात्रा

Stay Connected

22.3k Followers Like
1k Followers Follow
45 Followers Pin
550 Followers Follow
10.5k Subscribers Subscribe
Raibaar Uttarakhand Raibaar Uttarakhand
Follow US

@Copyright 2017-2022 Raibaar Uttarakhand.

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?