Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जब दो भाई एक लड़की से कर बैठे प्यार, नरु-बिजोला की ये प्रेम कहानी आज भी करती है रोमांचित !
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > उत्तराखंड संस्कृति > उत्तराखंड इतिहास > जब दो भाई एक लड़की से कर बैठे प्यार, नरु-बिजोला की ये प्रेम कहानी आज भी करती है रोमांचित !
उत्तराखंड इतिहास

जब दो भाई एक लड़की से कर बैठे प्यार, नरु-बिजोला की ये प्रेम कहानी आज भी करती है रोमांचित !

Last updated: June 5, 2020 2:52 pm
Debanand pant
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तराखंड के दो वीर भाई नरु बिजोला की कहानी उत्तराखंड के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज भी लोकगीतों के माध्यम से नरु-बिजोला की कहानी का याद किया जाता है। इसके अलावा आज भी उत्तराखंड में विभिन्न रंगमंच में माध्यम से नरु-बिजोला की खानी को यादगार बनाने की कोशिश की जाती है।

आपने एक प्रसिद्द गीत तो सुना ही होगा-

“ज्ञानसु लगी घुंडु बांदी रांसु नरू बिजोला दुया भाईयों माँ झगड़ा जुटीगी नरू बिजोला।
हम त छौं थाती का पंवार नरू बिजोला।।
मिन त ल्योण बड़ा नथुला वाळी नरू बिजू ला।।”

हम आपको संक्षेप में बताने की कोशिश कर रहे हैं उत्तरकाशी जिले के तिलोथ गांव के दो भाई नरु और बिजुला की कहानी। इन दोनों भाइयों ने आज से करीब छह सौ साल पहले प्यार की खातिर कुछ ऐसा किया, जो प्रेम डगर पर पग धरने वालों के लिए नजीर बन गया। जरूर पढ़िये आगे की पूरी कहानी-

नरु बिजोला की इस कहानी की शुरुहात पंद्रहवीं सदी में हुई। उत्तरकाशी के तिलोथ गांव में रहने वाले दो भाई नरु और बिजुला गंगा घाटी में अपनी वीरता के लिए विख्यात थे। एक बार दोनों भाई बाड़ाहाट के मेले (माघ मेले) में गए। यहां उन्हें एक युवती दिखी, नजरें मिली और दोनों भाई उसे दिल दे बैठे। युवती भी आंखों ही आंखों में इजहार कर वापस लौट गई।

दोनों भाइयों ने युवती के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि युवती यमुना पार रवांई इलाके के डख्याट गांव की रहने वाली थी। उन दिनों गंगा और यमुना घाटी के लोगों के बीच पुश्तैनी दुश्मनी थी। दोनों पक्षों में रोटी-बेटी का संबंध नहीं होता था। मगर दोनों भाइयों ने इसकी परवाह किए बिना डख्याट गांव पहुंचकर युवती का अपहरण कर लिया और उसे कुठार (अनाज रखने के लिए लकड़ी का बक्सेनुमा घर) सहित उठाकर ही तिलोथ लेकर आ गए।

उस दौर में दुश्मन के इलाके में घुसकर ऐसी घटना को अंजाम देना कोई मामूली बात नहीं थी। न तो सड़कें थीं, न वाहन, इसके बावजूद दोनों भाइयों ने बड़ी चतुराई और बहादुरी से इस कार्य को अंजाम दिया। इधर जब डख्याट से युवती के अपहरण की खबर फैली तो यमुना घाटी रवांई के कई गांवों के लोग इकट्ठा हो गए।

उन्हें गंगा घाटी वालों का यह दुस्साहस कतई नागवार गुजरा। गंगा घाटी वालों ने जंग का ऐलान कर दिया और सैकड़ों लोग हथियार लेकर नरु-बिजुला से बदला लेने निकल पड़े। गंगा घाटी के सैकड़ों लोग रवांई की सीमा पर ज्ञानसू पहुंच गए और उन्होंने सुबह तक यहीं इंतजार करने का फैसला लिया।

नदी पार रवांई के लोगों के जमा होने की सूचना मिलते ही नरु-बिजुला ने अपने गांव के लोगों को अन्न-धन समेत गुप्त तरीके से डुण्डा के उदालका गांव की ओर रवाना कर दिया। सुबह दोनों भाइयों ने गंगा नदी पर बने झूलापुल काट डाला। सभी लोगां को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर नरू बिजूला गांव से 3 किमी ऊपर सिल्याण गांव पहुंचे जहां उन्होंने विशालकाय पत्थरां से एक चबूतरा बना दिया।

ये चबूतरा आज भी इस गांव की थात (सार्वजनिक पूजा, मेले आदि का स्थान) के रूप में है। अपने गांववालों व प्रेमिका को सुरक्षित कर दोनों भाई दुश्मनों से लड़ने पहुंच गए। बताया जाता है कि इस लड़ाई में नरु-बिजुला ने अकेले ही दुश्मनों के दांत खट्टे कर भागने को मजबूर कर दिया। हालांकि उनमें से कई लोग कीमती सामान (जंजीरें, घण्टा, धातु के बर्तन अदि) लेकर गए।

आज भी उनके वंशजों के पास वह सामान निशानी के रूप में है। इस घटना के बाद दोनों पक्षां की पुश्तैनी दुश्मनी भी समाप्त हो गई। नरू-बिजूला ने तिलोथ में अपनी पत्नी के साथ सुखद जीवन जिया। उनके वंशज आज भी तिलोथ व सिल्याण गांव में रहते हैं।

महलनुमा घर आज बन गया खण्डहर : तिलोथ में नरु-बिजुला का छह सौ साल पुराना चार मंजिला भवन आज भी है। कभी आठ हॉल व आठ छोटे कक्ष वाले भवन की हर मंजिल खूबसूरत अटारियां बनी थी। इसकी मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उत्तरकाशी में 1991 में आया भीषण भूकंप भी इसे नुकसान नहीं पहुंचा सका। लेकिन साल दर साल सुरक्षा व संरक्षण के अभाव में भवन जर्जर होता जा रहा है। लकड़ियां सड़ चुकी हैं और दीवारें दरकने लगी हैं। ')}

देवलगढ़: गढ़वाल साम्राज्य का एक खोया हुआ रत्न
श्रीनगर गढ़वाल: 286 वर्ष पुरानी राजधानी, अब उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में एक
जानिऐं बांज उत्तराखंड का सबसे उपयोगी पौधा क्यों है ? जानिऐ कैसे लगाऐं बांज का पेड़
उत्तराखंड में वो गांव जहां देवी सीता ने गुजारे थे अपने आखिरी दिन जानिए
उत्तराखंड में इस जगह से जाता है स्वर्ग के लिए रास्ता, जानिए कैसे युधिष्ठिर यहां पहुंचे स्वर्ग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article बूढ़ाकेदार : यहां अब मनाई गयी दीपावली, लोगों ने ऐसे लगाईं देवता के पिछे दौड़. तसवीरें !
Next Article डायनासोर जैसे कंकाल के मिलने से उत्तराखंड में यहां उमड़ी देखने वालों की भीड़, ली सेल्फी विद डायनासोर…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
Uttarakhand News
June 18, 2025
चम चमकी घाम: उत्तराखंड के हिमशिखरों का काव्य
Uttarakhand News
June 18, 2025
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनता दर्शन का आयोजन
Uttarakhand News
June 18, 2025
भ्रामक विज्ञापनों पर सख्ती और निगरानी तंत्र की मजबूती पर ज़ोर, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न
Uttarakhand News
June 18, 2025

खबरें आपके आस पास की

madho singh bhandari
उत्तराखंड इतिहास

माधो सिंह भंडारी के त्याग और स्वाभिमान को आज भी याद करता है मलेथा गॉंव

June 5, 2020
उत्तराखंड इतिहास

‘हे घांगु रमोला मैं जगह दियाला’ श्रीकृष्ण भगवान ने जब वीर भड़ घांगु रमोला से जगह मांगी

June 5, 2020
TEELU RAUTELI
उत्तराखंड इतिहास

विश्व की एकमात्र विरांगना जिसने 15 साल से 20 साल के बीच जीते 7 युद्ध, पढ़िये वीरगाथा..

June 5, 2020
उत्तराखंड इतिहासउत्तराखंड संस्कृति

उत्तराखंड के इतिहास से जुड़ी ये प्रेम कथा जब स्त्री ने किया पुरूष का हरण

June 5, 2020
Maa chandrabadni
उत्तराखंड इतिहास

यहां गिरा था मां सती का धड़, बिना दर्शन के ही हो जाती है सारी मनोकामनाएं पूरी

June 5, 2020
teelu rauteli
उत्तराखंड इतिहास

विश्व की एकमात्र विरांगना जिसने 15 साल से 20 साल के बीच जीते 7 युद्ध, पढ़िये वीरगाथा..

June 5, 2020
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate