उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय देहरादून में होनी है। पार्टी में इस बात की जोरदार चर्चा है कि इस बार मुख्यमंत्री के विधायकों में से ही चुने जाने की सबसे अधिक संभावना है क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव अगले आठ महीनों में होने हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम की भी चर्चा जोरों पर है जब सीएम पद के लिए उनकी उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि वे पहले या अब मुख्यमंत्री की दौड़ का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि आज दोपहर 3 बजे होने वाली बैठक में विधायक दल के नए नेता का चुनाव किया जाएगा।
इधर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत राज्यपाल को शुक्रवार को ही अपना इस्तीफ़ा सौंप चुके हैं। इस्तीफे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया होता तो इससे संवैधानिक संकट पैदा हो जाता। कुछ राज्यों में, COVID-19 के कारण उपचुनावों में देरी हुई। परिस्थितियों ने इस स्थिति को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि आज विधायिका बैठक में नया नेता चुना जाएगा।