माई 11 सर्कल, ड्रीम इलेवन फैंटेसी क्रिकेट में उत्तराखंड के कई युवा करोड़पति बन रहे हैं। क्रिकेट के प्रति अपने जुनून और ज्ञान की बदौलत इस साल कई युवा अपनी किस्मत बदल चुके हैं। दरअसल, माय 11 सर्कल एप पर लगातार दो दिन उत्तराखंड के दो लोगों की किस्मत चमकी है। करोड़पति बनने पर सोशल मीडिया पर दोनों विजेताओं को शुभकामनाएं मिल रही हैं। बता दें कि 30 अप्रैल 2022 को माई 11 सर्कल पर उत्तराखंड की प्रियंका परिहार ने बैंगलोर और गुजरात के मैच में 1 करोड़ की धनराशि जीती थी। उन्होंने कुल 4 टीमें बनाई थी जिसमें उनकी दूसरी टीम प्रथम स्थान पर रही। वहीं अगले ही दिन एक मई 2022 को अल्मोड़ा जिले के रहने वाले मुकेश नेगी ने लखनऊ और दिल्ली के बीच हुए आईपीएल मैच में अपनी ड्रीम टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीते, इस तरह दो दिन में उत्तराखंड के दो युवा करोड़पति बने।
जनपद बागेश्वर के ग्राम पंचायत उड़लगांव निवासी प्रियंका परिहार करोड़पति बनने पर बहुत खुश हैं। प्रसिद्ध रेडियो जॉकी कविंद्र मेहता आरजे काव्य की बहन प्रियंका परिहार वर्तमान में अपने पति मेजर अशोक परिहार के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही हैं। उनके पिता कैलाश सिंह मेहता नगर के एक निजी स्कूल के संचालक हैं। प्रियंका ने इस जीत का श्रेय अपनी बेटी जिसका जन्म एक महीने पहले हुआ है उसको दिया है तथा उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर टीम बनाकर यह धनराशि जीती है। प्रियंका के इनामी राशि जीतने पर परिजनों ने खुशी जताई है।
वहीं मुकेश नेगी भी एक करोड़ की धनराशि जीतकर बेहद खुश हैं। वे ऑरेकल कॉरपोरेशन नोएडा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं उनका कहना है कि इसमें तीस लाख रुपये टैक्स काटकर शेष रकम उन्हें जल्द ही मिल जाएगी। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।
नोट – इस खबर के माध्यम से हम किसी फैंटेसी लीग को प्रमोट नहीं कर रहे हैं ऐसे गेम खेलकर आपको आदत और लत लग सकती है और जीवन भी बर्बाद हो सकता है इसलिए अगर कोई ऐसे किसी खेल में जोखिम उठाते हैं तो उसके प्रति वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।