मीनू माकंड ट्रॉफी अंडर-19 लीग मुकाबले में उत्तराखंड ने एक और बड़ी जीत दर्ज की है। उत्तराखंड ने आज पांडिचेरी में खेले गए मुकाबले में मिजोरम को 158 रनों से कड़ी शिकस्त दी है। मिजोरम ने टॉस जीतकर उत्तराखंड को बेटिंग के लिए आमंत्रित किया। देरी से खेल शुरू होने की वजह से 43 ओवर का मैच हुआ। उत्तराखंड ने निर्धारित किये गए ओवरों में कप्तान अखिल रावत के ताबड़तोड़ 80 रन व कमल सिंह के शानदार 57 रनों की बदौलत 9 विकेट पर 271 रन बनाये, जिसके जवाब में मिजोरम की पूरी टीम मात्र 113 रनों पर ही ढेर हो गई। छह मुकाबलों में उत्तराखंड की यह पांचवी जीत है, एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
उत्तराखंड के बल्लेबाजों का प्रदशर्न-
Batsmen | Runs | Balls | SR | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|
आर्यन शर्मा | 9 | 20 | 45.00 | 1 | 0 |
आर्य सेठी | 31 | 52 | 59.61 | 2 | 1 |
कमल कन्याल | 57 | 78 | 73.07 | 10 | 0 |
कुणाल वीर | 12 | 17 | 70.58 | 2 | 0 |
अखिल सिंह | 80 | 49 | 163.26 | 4 | 4 |
गौरव जोशी | 23 | 22 | 104.54 | 2 | 0 |
प्रशांत | 23 | 13 | 176.92 | 0 | 2 |
अरमान | 2 | 4 | 50.00 | 0 | 0 |
अनमोल शाह | 1 | 3 | 33.33 | 0 | 0 |