रुद्रप्रयाग: शुक्रवार साम भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। खबर के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक के गाँव उच्छना के सुन्दर सिंह रावत(65) पास के गांव पलाकुराली शादी में गए हुए थे। बारिश को देखते हुए वो घर लौट रहे थे तभी घर के करीब ही रस्ते में जोरदार ओलावृष्टि हो गई जिसमे उनकी मौत हो गई हालाँकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उनकी मौत गिरने से हुई या औले गिरने से।
खबर के अनुसार बाद में उनकी बहु ने जमीन पर उनको गिरा देखा तो उनके होश उड़ गए। घर वालों ने उसके बाद वृद्धा का अंतिम संस्कार कर लिया। बताया जा रहा है कि यहां काफी बड़े आकार के ओले गिरे, जादातर उपरी इलाकों में जोरदार ओलावृष्टि हुई।
रुद्रप्रयाग में ओलावृष्टि के चलते कई इलाकों की गेंहूँ की फसल तबाह हो गयी, जानवरों के हाथ से बचीकुची खेती भी पूरी तरह बर्बाद हो गई। हालांकि सरकार की ओर से नुकसान का जायजा नहीं लिया गया, और ना ही इस मामले में प्रशासन को खबर है। ')}