पिथौरागढ़ विधानसभा के लिए सोमवार को सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया है। यहां आज 1,05711 मतदाता तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। उपचुनाव में भाजपा से पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चन्द्रा पंत, कांग्रेस से पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी और सपा से मनोज कुमार भट्ट मैदान में हैं।
मतदान के लिए 580 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक कंपनी आईटीबीपी, दो कंपनी एसएसबी, दो प्लाटून पीएसी समेत 700 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
इसी साल 5 जून को प्रदेश के तत्कालीन वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे। उपचुनाव के लिए 112 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं। इसमें 9 अति संवेदनशील व 11 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा।