अनीशा रांगड व आशीष बरवान के स्वरों से सजा हुआ वीडियो गीत ‘लवली अनीशा’ Y-SERIES प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज हुआ है। वीडियो को रिलीज होते ही लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। युवा अभिनेता नीरज डबराल व अभिनेत्री सीमा भारती इस गीत में अभिनय कर रहे हैं। गीत में दोनों कलाकारों की डांस केमिस्ट्री को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
अभिनय में भी दोनों कलाकारों ने गाने पर चार चांद लगा दिए, बता दें कि नीरज डबराल उत्तराखंड इंड्रस्टी में ताबड़तोड़ एंट्री के बाद हिट पर हिट सॉन्ग करते जा हैं। उनके डांस को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस वीडियो में भी उन्होंने सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सीमा भारती के साथ जबरदस्त डांस किया है।
गीत में म्यूजिक शेलेन्द्र शैलू ने दिया है और डायरेक्शन अजय भारती जी का है। यूट्यूब यह गीत अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। आप भी इस वीडियो को Lovely Anisha करके यूट्यूब पर सर्च करके देख सकते हैं-