गायक विकेश उनियाल ने अपना नया गाना ‘दब्बंग’ रिलीज किया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने में विकेश उनियाल दब्बंग स्टाइल में गाते दिख रहे हैं वहीं अनिशा रांघड़ गायिकी में उनका साथ दे रही हैं। गायक विकेश उनियाल ने बताया कि एक दिन पहले ही उनका गीत दब्बंग यूट्यूब चैनल Yamunotri Films पर रिलीज हुआ है। यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उन्होंने बताया कि गीत के लिए उनकी पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। इस बार हमने गाने में थोड़ा अलग करने का प्रयास किया है, गाने का म्यूजिक अच्छा है थोड़ा तड़क-भड़क स्टाइल भी डाला गया है ताकि शादी पार्टी में भी लोग गाने पर डांस का मजा ले सकें।
उन्होंने बताया कि इस गीत में पॉपुलर सिंगर अनिशा रांघड़ ने उनका साथ दिया है, गाना मोहन बिष्ट जी ने लिखा है, संगीत वीरेंदर पंवार जी ने दिया है। इसके अलावा उन्होंने गाने में सहयोग करने वाली पूरी टीम को धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि इस गढ़वाली गीत में उन्होंने एक बार फिर गढ़वाली रैप का भी इस्तेमाल किया है जैसे कि वे अपने गीतों में एक पहचान के तौर पर हमेशा रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को यह रैप पसंद आएगा और उनके इस गाने को लोगों का भरपूर प्यार मिलेगा।