कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती, यही वजह है कि प्रतिभाओं को जिसने परख लिया और पहचान लिया तो स्वाभाविक है उसका नाम रोशन होगा। अपने हुनर और लगन के दम पर उत्तराखंड की बेटियों ने देश और दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है। हर जगह उन्होंने अपने कल्चर को अपने अंदर जिंदा रखा है।
हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की ऐसी ही एक हुनरमंद बेटी की, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कला के दम पर एक नई पहचान बना ली है, इनका नाम है रेखा पाटनी। रेखा लोहाघाट चम्पावत की रहनी वाली हैं। और आजकल वह अपनी संस्कृति के लिए बहतरीन काम कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर रेखा द्वारा अपनी भाषा में बनाए गए टिकटोक वीडियो काफी पसंद किये जा रहे हैं। जब भी वह सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करती हैं वो वायरल हो रहे हैं। अपने उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को रेखा बेहतरीन तरीके से जानती हैं, और उसी अंदाज में वो इन्हें पोस्ट भी कर रही हैं। बता दें कि रेखा एक टैलेंटेड डांसर और सिंगर भी हैं। हाल ही पोस्ट किए गए उनके एक डांस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोग ने देख चुके हैं।
रेखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी डांस वीडियो काफी पसंद की जाती हैं। इंस्टाग्राम पर रेखा को 8 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हम आपके लिए उनकी कुछ खास वीडियो और फोटोज लेकर आएं हैं। दोस्तों अपने उभरते कलाकारों को हमेशा सपोर्ट करें उनका मनोबल बढ़ाएं। ')}